{"_id":"5e6d35748ebc3ea7c05b29b7","slug":"corona-also-overshadowed-by-the-beo-recruitment-exam-five-lakh-candidates-have-applied","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ भर्ती परीक्षा पर भी कोरोना का साया, पांच लाख अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ भर्ती परीक्षा पर भी कोरोना का साया, पांच लाख अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन
Sun, 15 Mar 2020 01:20 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
uppcs exam
- फोटो : uppcs exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 18 जिलों में 22 मार्च को होने वाली खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा पर भी कोरोना संकट बनकर मंडरा रहा है। इस परीक्षा में प्रदेश भर से पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी विभिन्न केंद्रों में जुटेंगे।
विज्ञापन
वहीं, कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रदेश में सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है, ताकि एक जगह भीड़ इकट्ठा न हो। एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों प्रमुख सचिव कार्मिक और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को ईमेल भेजकर परीक्षा के आयोजन को लेकर जल्द निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन
बीईओ के 309 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में उन स्कूलों को केंद्र बनाया गया है, जहां कोरोना वायरस से बचाव के लिए पहले से ही 22 मार्च तक के लिए अवकाश घोषित किया जा चुका है। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह एवं अन्य अभ्यर्थियों ने प्रमुख सचिव कार्मिक और आयोग अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा गया है कि अभ्यर्थियों के हित में चिकित्सकों, उच्चाधिकारियों से सलाह लेकर परीक्षा के आयोजन पर तत्काल कोई निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। प्रदेश में भी इसके मरीज मिलने लगे हैं। ऐसे में कहीं भी किसी तरह की भीड़ के जुटने से वायरस का दुष्प्रभाव बढ़ने की आशंका है।
सेनिटेशन और अइसोलेशन ही इस महामारी से बचने का एकमात्र ज्ञात उपाय है। हर परीक्षा केंद्र को पूरी तरह से सेनेटाइज करना संभव नहीं है। परीक्षा केंद्र भी अलग-अलग जिलों में दिए गए हैं। ऐसे में परीक्षा के लिए पांच लाख अभ्यर्थी एक ही दिन ट्रेनों और बसों में यात्रा करेंगे जबकि सरकार ने यात्रा से बचने का सुझाव दिया है।
प्रतियोगी छात्र करन कुमार, संजीव सिंह, रजनी, प्रतिभा, अमित कुमार, मनोज मिश्र, बलवंत यादव, अखिलेश मिश्र आदि ने ईमेल के जरिये प्रमुख सचिव कार्मिक एवं आयोग अध्यक्ष से कहा है कि बिहार आयोग की इंजीनियरिंग सेवा भर्ती परीक्षा भी कोरोना की वजह से स्थगित कर दी गई है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि 22 मार्च को प्रस्तावित परीक्षा पर तत्काल कोई निर्णय लिया जाए।