फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona: Allahabad University closed again due to the increasing influence of Omicron, studies will be done in online mode

कोरोना : ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव से इलाहाबाद विवि फिर बंद, ऑनलाइन मोड में होगी पढ़ाई

Fri, 24 Dec 2021 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Dec 2021 10:15 PM IST
सार

कोविड के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 20 माह से अधिक समय तक स्नातक की ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन ठप रहा। 17 दिसंबर से स्नातक की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की गईं और एक दिन की पढ़ाई के बाद 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश हो गया।

विज्ञापन
Corona: Allahabad University closed again due to the increasing influence of Omicron, studies will be done in online mode
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) फिर बंद कर दिया गया है। हालांकि इविवि में 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित है, लेकिन विश्वविद्यालय खुलने के बाद तीन जनवरी से सिर्फ ऑनलाइन मोड में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। केवल शोधार्थियों को अपने सुपरवाइजर की अनुमति से परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय केवल आंतरिक कार्यों के लिए खुलेगा। इस बाबत इविवि प्रशासन की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


कोविड के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 20 माह से अधिक समय तक स्नातक की ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन ठप रहा। 17 दिसंबर से स्नातक की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की गईं और एक दिन की पढ़ाई के बाद 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश हो गया। स्नातक की कक्षाओं से कुछ दिनों पहले ही परास्नातक की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की गईं थीं। वहीं, शोधार्थियों को पहले से ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दे दी गई थी। सबकुछ पटरी पर आने लगा था, लेकिन ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव के कारण इविवि प्रशासन को परिसर फिर से बंद करने का निर्णय लेना पड़ा।

विज्ञापन

तीन जनवरी से खुलना था विवि

31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश है। एक एवं दो जनवरी को शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश होगा। तीन जनवरी से विश्वविद्यालय खुलना था। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार शीतकालीन अवकाश के बाद केवल ऑनलाइन मोड में स्नातक एवं परास्नातक की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। सभी शिक्षक विभागों में आकर ऑनलाइन मोड में कक्षाएं लेंगे।

सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रॉक्टर सुनिश्चित करेंगे कि परिसर या हॉस्टल में नए साल का समारोह न आयोजित किया जाए। शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं छात्रों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने की सलाह दी गई है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि सांस में तकलीफ, बुखार या अस्वस्थ होने के अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपने रिपोर्टिंग अफसर को सूचित करें और परिसर छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed