फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cooperative Department recruitment scam, the investigation report of the SIT has been summoned

Allahabad High Court :  सहकारिता विभाग भर्ती घोटाले में एसआईटी की जांच रिपोर्ट तलब

Thu, 15 Sep 2022 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 10:18 PM IST
सार

मामले में याचियों के खिलाफ 20 मई 2021 को आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 201, 204 एवं 120 बी के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोर्ट ने मामले में एसआईटी प्रभारी को भी तलब किया है। 

विज्ञापन
Cooperative Department recruitment scam, the investigation report of the SIT has been summoned
court new - फोटो : istock

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहकारी भर्ती घोटाला मामले में सहकारी संस्थागत सेवामंडल के पूर्व चेयरमैन ओमकार यादव एवं सचिव भूपेन्द्र विश्नोई सहित कई आरोपी नौकरशाहों के खिलाफ चल रही एसआईटी जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। कोर्ट ने एसआईटी को अगली सुनवाई की तिथि, 29 सितंबर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूूर्ति डॉ.कौशल जयेंद्र ठाकर और न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने महेश्वरी प्रसाद राय की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन



मामले में याचियों के खिलाफ 20 मई 2021 को आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 201, 204 एवं 120 बी के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोर्ट ने मामले में एसआईटी प्रभारी को भी तलब किया है। 

विज्ञापन

मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुसांगिक संगठन सहकार भारती के पूर्व महामंत्री वीरेन्द्र पांडेय की शिकायत पर प्रदेश सरकार की ओर से कराई गयी एसआईटी जांच मे सपा सरकार में यूपी सहकारी संस्थागत सेवा मंडल की ओर से सहकारिता विभाग की संस्थाओं यूपी कोऑपरेटिव बैंक, यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, जिला सहकारी बैंकों, पीसीसीएफ  एवं उत्तर प्रदेश राज्य भंडारागार निगम में हुई 2300 भर्तियों में अभ्यर्थियों  की ओआरएम शीट में बडे़ पैमाने पर हेराफेरी कर भर्ती परिणाम प्रभावित करने का आरोप है। 


एसआईटी ने जांच कर सेवामंडल के तत्कालीन चेयरमैन ओमकार यादव, रामजतन यादव सचिव भूपेन्द्र विश्नोई, तत्कालीन प्रबंध निदेशक यूपी कोऑपरेटिव बैंक आरके सिंह सहित दर्जनों विभागीय अधिकारियों के खिलाफ 20 मई 2021 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब तक मामले में आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है। इस पर याचिका दाखिल करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed