{"_id":"6ab9898a6c4929c734053446","slug":"convict-dies-after-health-deteriorates-in-central-jail-allahabad-news-c-3-ald1024-984910-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: केंद्रीय कारागार में सजायाफ्ता बंदी की तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: केंद्रीय कारागार में सजायाफ्ता बंदी की तबीयत बिगड़ने से मौत
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार
नैनी में हत्या के मामले में सजा काट रहे बंदी बहादुर अली उर्फ शेर बहादुर गैताल खां (55) की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर में उसे जेल प्रशासन ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) रेफर किया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन ने परिजनों को बंदी की मौत की सूचना देकर रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
तेलियरगंज निवासी बहादुर अली को हत्या के मामले में 17 अगस्त 2022 को सजा सुनाई गई थी। जेल अधिकारियों के मुताबिक, कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उसे अस्थमा की शिकायत भी थी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को देखते हुए उसे सर्किल नंबर तीन में रखा गया। इस सर्किल में जेल अस्पताल और डॉक्टरों की व्यवस्था है। शनिवार को अचानक बहादुर अली की तबीयत बिगड़ गई। जेल अस्पताल से उसे एसआरएन अस्पताल भेजा गया था।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि बंदी की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। अस्थमा की शिकायत पर उसे एसआरएन अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।