{"_id":"60c213c78ebc3e9a220274a4","slug":"convenience-prayagraj-new-delhi-humsafar-express-will-run-everyday-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: कल से हर रोज चलेगी प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत: कल से हर रोज चलेगी प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
Thu, 10 Jun 2021 06:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Jun 2021 06:59 PM IST
सार
- अभी सप्ताह में तीन दिन ही हो रहा है ट्रेन का संचालन
विज्ञापन
prayagraj news: Prayagraj Express
- फोटो : prayagraj
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस का संचालन अब हर रोज होगा। शनिवार 12 जून से हमसफर एक्सप्रेस हर रोज चलेगी। अभी इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को ही हो रहा है, जबकि नई दिल्ली से यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही चल रही है।
विज्ञापन
दरअसल कोरोना की दूसरी लहर की वजह से यात्रियों की संख्या पिछले माह काफी कम हो गई थी। इसी वजह से रेलवे ने हर रोज चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन दिन पिछले माह कर दिया था। अब एक बार फिर से दिल्ली में लॉकडाउन आदि में मिली कुछ छूट की वजह से वहां जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया है। इसी वजह से उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने हमसफर एक्सप्रेस का संचालन अब 12 जून से हर रोज करने का निर्णय लिया है। एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन