फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Controversy over the construction of the dome of the mosque, due to tension, the police removed the dome

मस्जिद का गुंबद बनाने को लेकर विवाद, तनाव के चलते पुलिस ने हटवाया गुंबद

Sun, 12 Sep 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the construction of the dome of the mosque, due to tension, the police removed the dome
मस्जिद का गुंबद बनाए जाने का विरोध करते एक संप्रदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मीरगंज के गांव मनकरा का मामला, आमने-सामने आए दोनों समुदायों के लोग

विज्ञापन
मीरगंज। पूर्व में हुए विवाद के बावजूद मनकरा गांव की मस्जिद पर गुंबद का निर्माण शुरू कराने से माहौल गरमा गया। दोनों समुदाय के लेाग आमने-सामने आ गए और उनमें विवाद होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद मस्जिद से गुंबद हटवाकर माहौल शांत किया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
गांव मनकरा में हिंदू आबादी के बीच कई साल पुरानी मस्जिद है। इस पर गुंबद नहीं बना है। शनिवार सुबह अचानक मस्जिद की छत पर गुंबद बनाने का काम शुरू कर दिया गया। इसका दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। कुछ ही देर में वहां दोनों पक्षों के लोग जमा हो। गुंबद निर्माण को लेकर दोनों में बहस होने लगी और स्थिति बेहद तनाव पूर्ण हो गई। सूचना पर दरोगा जितेंद्र कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बैठाकर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन हिंदू पक्ष के लोगों ने कहा कि पांच साल पहले भी इस तरह की हरकत करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। अब दोबारा ऐसा करने की कोशिश की गई है। इस पर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने कई साल पुराने मंदिर की मरम्मत का मुद्दा उठाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने भी समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन दोपहर एक बजे माहौल ज्यादा गरमा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार बड़ी तादात में फोर्स लेकर पहुंच गए और पूरे इलाके को पुलिस छावनी बना दिया गया। मौके पर जुटी भीड़ को पुलिस ने वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद लोगों को समझाकर गुंबद बनाने को रखे गए पत्थर उतरवाने शुरू कर दिए। इस प्रक्रिया में करीब एक घंटे का समय लगा। इसके बाद लोगों में के बीच फिर समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन बता नहीं बनी तो गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।

नया निर्माण न करने की सहमति पर समझौता

देर रात पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को थाने बुलाकर दोबारा बातचीत की। इस दौरान तय किया गया कि गांव में मंदिर या मस्जिद किसी भी धर्मस्थल में कोई नया निर्माण नहीं होगा। थाने में हुई पंचायत में इस पर सहमति बन गई। तय किया गया कि मस्जिद और मंदिर कहीं पर भी कोई भी नया निर्माण कार्य नहीं होगा। केवल मरम्मत कार्य या रंगाई पुताई कराई जा सकेगी। दोनों पक्षों ने पुलिस को फैसला नामा लिखकर दे दिया। इस दौरान गांव मनकरा के सचिन, सुनील कुमार, केवल राम, विशाल गंगवार, ओमकार एवं दूसरे समुदाय के बाबू खां, इस्लाम, अकबर हुसैन, अबरार हुसैन, सलीम आदि मौजूद रहे।

तनाव के माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। दोनों पक्षों ने कोई भी नया निर्माण न करने की शर्त पर समझौता कर लिया है। मस्जिद पर बनाए जा रहे गुंबद को हटवा दिया गया है। - राजेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम मीरगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed