फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Controversial words of Dr. Vikram: Not Mahatma Gandhi, Jyotiba Phule should be the father of the nation

डॉ. विक्रम के विवादित बोल : महात्मा गांधी नहीं, ज्योतिबा फुले को होना चाहिए राष्ट्रपिता

Mon, 16 Jan 2023 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 01:31 AM IST
सार

डॉ.विक्रम ने कहा, इतिहासकारों और समाज के लोगों ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा देकर गलत किया है। देश के निर्माण में ज्योतिबा राव फुले का अहम योगदान रहा है। उनके काम को देखते हुए उन्हें ही यह उपाधि मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
Controversial words of Dr. Vikram: Not Mahatma Gandhi, Jyotiba Phule should be the father of the nation
Prayagraj News : डॉ. विक्रम, असिस्टेंट प्रोफेसर इलाहाबाद विवि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.विक्रम ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी नहीं, बल्कि ज्योतिबा राव फुले को राष्ट्रपिता का दर्जा मिलना चाहिए था।

विज्ञापन


डॉ.विक्रम ने कहा, इतिहासकारों और समाज के लोगों ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा देकर गलत किया है। देश के निर्माण में ज्योतिबा राव फुले का अहम योगदान रहा है। उनके काम को देखते हुए उन्हें ही यह उपाधि मिलनी चाहिए। वायरल वीडियो के बारे में डॉ.विक्रम ने माना कि यह बयान उन्होंने ही दिया है। अपनी बात दोहराते हुए उन्होंने कहा, गांधी जी को भारत के राष्ट्रपिता का दर्जा नहीं मिलना चाहिए। इसके असली हकदार ज्योतिबा राव फुले हैं। उनका कार्य गांधी जी तथा अन्य लोगों से बहुत बड़ा था।

विज्ञापन

इविवि प्रशासन पहले कई बार दे चुका है नोटिस
डॉ.विक्रम का विवादों से पुराना नाता रहा है और विश्वविद्यालय कई बार उनके विवादित बयानों को लेकर नोटिस जारी कर चुका है। कई माह पूर्व उन्होंने आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय में जाति के आधार पर नंबर दिए जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने धर्म पर विवादित टिप्पणियां की थीं, जिसे लेकर काफी विरोध हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed