फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   contractor hanged and died

ठेकेदार ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 24 Mar 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
contractor hanged and died
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बड़ी बगिया में ठेकेदार सत्याश्रय मौर्या ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी एक महीने पहले मायके चली गई थी। उसके बाद से ही सत्याश्रय अकेले रहता था। पुलिस का कहना है कि वह पारिवारिक कारणों से दुखी था।
विज्ञापन

तेलियरगंज के रहने वाले शिवपाल मौर्या का बेटा सत्याश्रय मौर्या (35) ठेकेदारी करता था। करीब साल भर पहले उसकी शादी हुई। शादी के बाद वह कर्नलगंज स्थित बड़ी बगिया में किराये पर मकान लेकर पत्नी के साथ रहने लगा। एक महीना पहले उसकी पत्नी सूरत स्थित मायके चली गई। तब से सत्याश्रय अकेले ही रह रहा था। बुधवार को घर वालों ने सत्याश्रय को फोन किया लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। घंटों फोन नहीं उठा तो बगल में रहने वाले विवेक को काल कर पता लगाने को कहा।
विज्ञापन

विवेक पहुंचा तो देखा कि सत्याश्रय फंदे से लटक रहा है। पुलिस को सूचना दी गई। तेलियरगंज से घर वाले पहुंच गए। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि सत्याश्रय पारिवारिक कारणों से दुखी था। घर वाले जैसी तहरीर देंगे। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed