फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Continuous efforts of Hindi language development

हिंदी भाषा के विकास का निरंतर हो प्रयास

Fri, 15 Sep 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 15 Sep 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
Continuous efforts of Hindi language development
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर के विभिन्न विद्यालयों में बृहस्पतिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता, शिक्षक-छात्र संगोष्ठी, काव्य पाठ प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम हुए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न आयामों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से हिंदी की उपयोगिता एवं वर्तमान समय में हिंदी भाषा की उपादेयता पर प्रकाश डाला गया। आचार्यों एवं छात्रों ने हिंदी के राष्ट्र एवं राज्य भाषा के संवैधानिक स्थिति तथा उसके गौरव पर व्याख्यान दिया। प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। आचार्य सरोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्र और समाज की उन्नति के लिए हिंदी भाषा के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। प्रतियोगिता के निर्णायक सुमंत पांडेय, विजय मौर्य, सरोज कुमार द्विवेदी एवं हरेकृष्ण त्रिपाठी थे। संचालन विद्यालय के प्रधानमंत्री ने किया।
विज्ञापन


दिव्याभा इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर काव्य पाठ एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्या रुचि राय ने हिंदी दिवस पर चर्चा की। संयोजन विजय उपाध्याय ने किया। वाईएमसीए सेंटेनरी स्कूल एवं कॉलेज में हुए कार्यक्रम में इस मौके पर विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके जरिए कवियों को याद करते हुए उनकी रचनाओं का पाठ किया गया। साथ ही कव्वाली एवं नृत्य हुए। इस दौरान कला प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में एसोसिएट डायरेक्टर डॉ.सरला मसीह भी मौजूद थीं। प्रधानाचार्या रीमा मसीह ने विद्यार्थियों की सराहना की। आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट में हिंदी दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें विद्यार्थियों ने भक्तिकालीन कवयित्री मीरा के पद का संगीतमय गायन तथा प्रसिद्ध कवियों की भूमिका निभाते हुए उन्हीं की वेशभूषा में काव्य पाठ किया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को हिंदी का महत्व बताया।
विज्ञापन


शिवचरणदास कन्हैयालाल इंटर कॉलेज में इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम तथा शिक्षक-छात्र संगोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य लाल चंद्र पाठक ने हिंदी की गरिमा का उन्नयन किया। विद्या वाहिनी में बृहस्पतिवार को हिंदी सप्ताह का समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या नंदिनी वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की। अध्यापिका सीमा चोपड़ा ने हिंदी की विशेषता एवं मातृत्व पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने काव्य पाठ किया। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान में क्षेत्रीय निदेशक डॉ.आलोक कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान हिंदी को देश के चहुमुखी विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यालय में हिंदी पखवारा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम में प्रवक्ता मो. आफताब खान भी मौजूद थे। कर्नलगंज इंटर कॉलेज, ममफोर्डगंज स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड में भी हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाषण प्रतियोगिता किशोर वर्ग:- तुषार द्विवेदी, अर्पित मिश्र, अर्पित पांडेय, तरुण वर्ग शिवम तिवारी, विवेक कुमार यादव, शिवम जायसवाल। निबंध प्रतियोगिता किशोर वर्ग:- शैलेश सिंह, अतुल्य, राजन पांडेय, तरुण वर्ग अंकित यादव, सौरभ शुक्ल, यशस्वी राज कुशवाहा क्रमश पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।


परिणाम: दिव्याभा इंटर कॉलेज
काव्य पाठ प्रतियोगिता:- निधि सेठ, राम अवतार पटेल, यश कुमार, प्रश्न मंच प्रतियोगिता कक्षा 10 (ईएम), कक्षा 10 (एचएम) कक्षा 12 क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed