फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Contestant student hanged himself in front of room partner in Prayagraj

प्रयागराज में रूम पार्टनर के सामने प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 14 Jul 2020 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Contestant student hanged himself in front of room partner in Prayagraj
hang
कर्नलगंज के ढररिया स्थित लॉज में रहने वाला प्रतियोगी छात्र आशीष तिवारी (24) संदिग्ध हालत में मृत मिला। उसका गला कमरे में पड़े तख्त में फंसे फंदे से कसा हुआ था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक मामले में जांच पड़ताल जारी थी। 
विज्ञापन


आशीष पुत्र चंद्रप्रकाश तिवारी मूल रूप से मिर्जापुर के गैपूरा का रहने वाला था। वह कर्नलगंज के ढररिया स्थित गुप्ता लॉज में किराये पर कमरा लेकर रहता था। बीए करने के बाद वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगा। साथ ही पार्टटाइम नौकरी भी करता था। सुल्तानपुर का रजनीश दुबे उसका रूम पार्टनर है।
विज्ञापन


सोमवार शाम चार बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि आशीष ने फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आशीष का शव उसके कमरे के भीतर पड़ा मिला। उसका गला तख्त में चादर से बनाकर फंसाए गए फंदे से कसा हुआ था। हालांकि दरवाजा खुला हुआ था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर रात कुछ घंटों बाद परिजन भी आ गए। पुलिस देर रात तक जांच पड़ताल में जुटी रही लेकिन मामला साफ नहीं हो सका। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लि ए भेेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

पार्टनर बोला, फांसी लगाई आशीष ने

उधर घटना के बाबत मृतक छात्र के रूम पार्टनर रजनीश का कहना है कि आशीष ने फांसी लगाकर जान दी। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि आशीष ने उसके सामने फंदा बनाया और फिर इसे तख्त में फंसाकर अपना गला कसने लगा। यह देख उसने शोर मचाया और फिर पुलिस को फोन करने बाहर चला गया। जब तक पुलिस आई, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि यह नहीं समझ में आ रहा है कि छात्र फांसी लगा रहा था तो रूम पार्टनर ने उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

धूमनगंज के मुंडेरा में रहने वाली नीलम केसरवानी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद से ही वह परेशान रहती थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नीलम (50) पत्नी ज्ञान चन्द्र केसरवानी के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बेटा हार्डवेयर की दुकान चलाता है। उसके पति की बीमारी से पिछले साल मौत हो गई थी जिसके बाद से ही वह परेशान रहती थी।


पुलिस के मुताबिक, रोज की तरह रविवार रात भी वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह बहुत देर तक बाहर नहीं आई। परिवार के लोग पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। परिजनों की सूचना पर दोपहर में पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed