फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   contaminated water supply in old city

पुराने शहर में हो रही दूषित जलापूर्ति

Wed, 01 Apr 2020 10:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
contaminated water supply in old city
लॉक डाउन में दूषित जलापूर्ति से पुराने शहर के विभिन्न मोहल्लों में रहने वाली हजारों की आबादी परेशान है। शहर के अटाला, रानीमंडी, अबूबकर पुर, लकड़मंड़ी, खुल्दाबाद, करेली में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा है। फोन पर शिकायत अधिशासी अभियंता सुनते नहीं। कांग्रेेसियों ने महाप्रबंधक को 24 घंटे में जलापूर्ति सामान्य न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

करेली में जलापूर्ति की समस्या लॉक डाउन से पहले की है। एक महीना हो गया है, लोगों को पीने को तो छोड़िए नहाने और अन्य कार्यों के लिए पानी नहीं मिल रहा है। जिन घरों मेें लो प्रेशर से पानी पहुंचता है, वह उपयोग योग्य नहीं होता। वहीं अटाला, रानी मंडी, खुल्दाबाद, लूकरगंज, बेनीगंज समेत अन्य मोहल्लों में लगभग हर घर में दूषित जलापूर्ति की जा रही है। इस संबंध में कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने महाप्रबंधक हरिश्चंद्र बाल्मीकि से इसकी शिकायत की तो उन्होंने मोबाइल नंबर 8004928764 पर अधिशासी अभियंता मौर्या से शिकायत करने को कहा। शिकायत पर फिलहाल सुनवाई नहीं हुई है। पार्षद मुमताज अहमद, कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि महाप्रबंधक 24 घंटे में कार्रवाई नहीं कराते तो वे लोग घर के बाहर बेमियादी अनशन करेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed