{"_id":"575092174f1c1b7d2810bfd9","slug":"contact-revolution-boiling-ac-coach-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क क्रांति के एसी कोच में उबल गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क क्रांति के एसी कोच में उबल गए यात्री
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन व्यवस्था में भले सुधार का दावा करे, लेकिन यह सच्चाई से परे है। इसका ताजा उदाहरण 12502 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस है। बुधवार रात दिल्ली से रवाना होने के दौरान इस ट्रेन के बीई-2 कोच का एसी खराब था, लेकिन उसे बिना ठीक किए गाड़ी रवाना कर दी गई। बीच में किसी भी स्टेशन पर एसी ठीक नहीं किया गया। भीषण गर्मी से परेशान यात्रियों का ट्रेन के इलाहाबाद पहुंचने तक सब्र जवाब दे गया। नाराज यात्रियों ने जंक्शन पर जमकर हंगामा किया। दो बार चेन पुलिंग भी की। इसके बाद ट्रेन का एसी सही हुआ। तकरीबन तीन घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची ट्रेन हंगामे की वजह से आधे घंटे से अधिक समय तक जंक्शन पर खड़ी रही। एसी ठीक होने के बाद ट्रेन दिन में 12.25 बजे आगे के लिए रवाना हुई।
भीषण गर्मी में लोग एसी कोच में इसीलिए आरक्षण कराते हैं, ताकि यात्रा सुकून से हो सके, लेकिन दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12502 संपर्कक्रांति के बीई-2 कोच में सवार यात्रियों का सुकून बुधवार को छिन गया। न्यू जलपाईगुड़ी जा रहे पंकज ने बताया कि दिल्ली में ट्रेन में सवार होने के दौरान ही अटेंडेंट ने बताया था कि बीई-2 कोच में एसी ठीक नहीं है। इसे लेकर यात्रियों ने वहां हंगामा भी किया, लेकिन बिना एसी ठीक किए ट्रेन रवाना कर दी गई। सुबह ट्रेन कानपुर पहुंची तो यहां भी एसी ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन यात्रियों को हरसंभव मदद करने वाले प्रभु के अफसरों ने वहां भी एसी ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया।
यात्री पूरी रात बंद कोच और भीषण गर्मी में परेशान रहे। यह ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन पर सुबह 8.50 बजे पहुंची और 10 मिनट के ठहराव के बाद नौ बजे आगे के लिए रवाना होती, लेकिन बृहस्पतिवार को यह दिन में 11.47 बजे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही बीई-2 कोच से बाहर निकले यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। शोरशराबा बढ़ने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस बीच ट्रेन चलने को हुई तो दो बार चेनपुलिंग भी की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने कोच का एसी दुरुस्त किया। साथ ही कर्मचारियों की एक टीम भी ट्रेन में सवार हुई। इस आपाधापी में ट्रेन 38 मिनट की देरी से यहां से रवाना हुई।