{"_id":"5e5eaf968ebc3eeb707c2a7d","slug":"contact-became-of-prayagraj-with-10-cities-of-india-city-news-ald270137740","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से 10 शहरों के लिए हवाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से 10 शहरों के लिए हवाई सेवा
विज्ञापन
प्रयागराज का अब 10 महानगरों से सीधा हवाई संपर्क
प्रयागराज से अब देश के 10 प्रमुख शहरों का सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा। 29 मार्च से प्रयागराज की सीधी हवाई कनेक्टिविटी भोपाल, इंदौर और देहरादून के लिए भी हो जाएगी। इन तीनों ही शहरों के लिए निजी विमानन कंपनी इंडिगो प्रयागराज से सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। प्रयागराज एयरपोर्ट में यह पहला मौका होगा, जब एक ही दिन में तीन शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी। इसके पूर्व बृहस्पतिवार को पुणे के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है।
पिछले माह ही अमर उजाला ने डीजीसीए द्वारा 29 मार्च से प्रयागराज एयरपोर्ट के समर शेडयूल में भोपाल, देहरादून के लिए हवाई सेवा का स्लॉट जारी किए जाने का समाचार प्रकाशित किया था। हालांकि, तब इंडिगो ने इन तीनों ही शहरों की समय सारणी जारी नहीं की थी। अब कंपनी ने तीनों शहरों के लिए समय सारणी जारी करने के साथ बुकिंग भी शुरू कर दी है। वर्तमान में प्रयागराज से दिल्ली के लिए दो और मुंबई, कोलकाता, रायपुर, गोरखपुर एवं बंगलुरू के लिए प्रतिदिन एक-एक विमान उपलब्ध है। इस माह चार और शहरों के लिए विमान संचालन शुरू होने के बाद प्रयागराज की 10 शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो जाएगी। आने वाले दिनों में भुवनेश्वर नागपुर और पटना के लिए भी विमान सेवा शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है।
प्रयागराज से भोपाल, देहरादून और इंदौर के लिए निजी विमानन कंपनी इंडिगो एटीआर श्रेणी का ही विमान चलाएगी। इस विमान में 72 सीट रहती है। इसके पूर्व पांच मार्च से प्रयागराज-पुणे के लिए इंडिगो 180 सीट वाली एयर बस चलाने जा रही है। भोपाल और देहरादून की विमान सेवा रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में शामिल है। वहीं इंदौर की सेवा इस स्कीम में शामिल नहीं की गई है।
विज्ञापन
29 मार्च से शुरू हो रहे विमानों की समय सारणी
प्रयागराज-भोपाल 6-ई 7925 दिन में 1:00-2:35 बजे
भोपाल-प्रयागराज 6-ई 7926 दिन में 2:55-4:20 बजे
प्रयागराज-देहरादून 6-ई 7924 सुबह 9:15-11:00 बजे
देहरादून-प्रयागराज 6-ई 7927 शाम 4:40-6:20 बजे
प्रयागराज-इंदौर 6-ई 7285 सुबह 9:20-11:40 बजे
इंदौर-प्रयागराज 6-ई 7286 दोपहर 12:05-2:05 बजे