फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Consumers surrounded the substation and raised slogans to restore power supply

Prayagraj News: बिजली आपूर्ति बहाली के लिए उपभोक्ताओं ने घेरा उपकेंद्र, की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Consumers surrounded the substation and raised slogans to restore power supply
बीते 10 दिनों से वैकल्पिक बिजली व्यवस्था से मिल रही आधी-अधूरी आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने गोड़वा उपकेंद्र का रविवार को घेराव किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से धक्कामुक्की की और अफसरों पर फोन न उठाने समेत कई अन्य आरोप लगाए। उनका आरोप है कि वैकल्पिक व्यवस्था में सिर्फ तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद भी सप्लाई बहाल नहीं की गई।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी भर जाने की वजह से गोड़वा उपकेंद्र के तीनों फीडरों से जुड़े थरवई, गोड़वा, पंडिला, रंगपूरा, जैतवारडीह समेत करीब 24 से अधिक गांवों की आपूर्ति सोरांव उपकेंद्र से की जाने लगी। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इस गांवों को तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही थी। उसमें भी लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान थे।
विज्ञापन

सबमर्सिबल व नलकूप नहीं चलने से खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। साथ ही गंगा के किनारे स्थित गांवों में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती थी। बृहस्पतिवार को बाढ़ का पानी हट जाने के बाद आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग ने काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 33 केवीए लाइन का सफल परीक्षण भी हो गया। शनिवार को आपूर्ति बहाल करने की संभावना थी। लेकिन, उस दिन न तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति की गई और न ही उपकेंद्र से। इसके अतिरिक्त अवर अभियंता व सहायक अभियंता के फोन नहीं उठाने से उपभोक्ता नाराज हो गए। उपभोक्ता विजय कुमार, विनोद त्रिपाठी, सज्जन द्विवेदी आदि ने बताया की बिजली, पानी नहीं मिलने से खासी परेशानी हो रही है। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश है।

वहीं, रविवार की सुबह नाराज दर्जनों लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। सूचना पाकर अवर अभियंता मुकेश मौर्य एवं सहायक अभियंता प्रांजल मिश्र मौके पर पहुंचे। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सहायक अभियंता से धक्कामुक्की करते हुए नारेबाजी की। अधिशाषी अभियंता महेंद्र कुमार के हस्तक्षेप के बाद काम में तेजी लाई गई और आपूर्ति बहाल की गई। अधिशाषी अभियंता ने बताया की नमी के कारण उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed