{"_id":"5f32ee4d8ebc3e6d003d4c83","slug":"construction-of-walls-along-the-track-started-at-new-delhi-hoowrah-route-city-desk-news-ald2833906133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रैक के किनारे दीवारों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रैक के किनारे दीवारों का निर्माण शुरू
विज्ञापन
Construction of walls along the track started on New Delhi-Howrah route
- फोटो : CITY DESK
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से नई दिल्ली-हावड़ा और नई दिल्ली-मुंबई मार्ग पर ट्रैक के किनारे दीवारों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने मंगलवार को ट्रेनों की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक किए जाने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में दीवार निर्माण पर विस्तार से चर्चा की।
महाप्रबंधक ने बताया कि एनसीआर मुख्यालय अनुपयोगी और उपयोग के बाद निकले प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट स्लीपरों से बाउंड्रीवाल निर्माण करा रहा है। उन्होंने बताया कि आगरा मंडल में आगरा-मथुरा खंड में 500 मीटर की बाउंड्रीवाल का निर्माण हो चुका है।
1.50 किलोमीटर के एक और पैच पर काम कर रहा है। प्रयागराज मंडल में भी सूबेदारगंज स्टेशन पर लगभग 100 मीटर तक बाउंड्रीवाल का निर्माण हो चुका है। महाप्रबंधक ने बताया कि नई दिल्ली-हावड़ा और नई दिल्ली- मुंबई के मध्य 160 किमी प्रति घंटे तक की गति पर ट्रेन चलाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
बाउंड्रीवाल का निर्माण इसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वीडियो कांफ्रेङ्क्षसग के माध्यम से हुई बैठक में महाप्रबंधक ने प्रयागराज और आगरा मंडलों को तकनीकी एवं अन्य सहायता के लिए अपर महाप्रबंधक रंजन यादव की अध्यक्षता में समिति गठन का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि ट्रेनों की गति बढ़ाने का लक्ष्य 2023-24 तक पूरा होना है। महाप्रबंधक ने माल ढुलाई, ट्रेनों के सुरक्षित एवं समय से संचालन आदि की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।