फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   construction of three small bridges in City North area connectivity strengthened.

प्रयागराज : शहर उत्तरी में तीन छोटे पुल के निर्माण को शासन की हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी

Mon, 07 Sep 2026 02:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Sep 2026 02:36 PM IST
सार

प्रयागराज के शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में वर्षों पुरानी मांग और आवागमन की समस्या को देखते हुए क्षेत्र में तीन प्रमुख लघु सेतुओं (छोटे पुल) के निर्माण को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन
construction of three small bridges in City North area connectivity strengthened.
पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में वर्षों पुरानी मांग और आवागमन की समस्या को देखते हुए क्षेत्र में तीन प्रमुख लघु सेतुओं (छोटे पुल) के निर्माण को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन तीनों परियोजनाओं पर कुल 502.06 लाख रुपये की लागत आएगी। पुलों के निर्माण से न केवल स्थानीय निवासियों की राह आसान होगी, बल्कि पूरे इलाके की कनेक्टिविटी भी काफी मजबूत होगी।

विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र शहर उत्तरी में गंगा नगर गली नंबर 21 के नाले पर 159.69 लाख रुपये की लागत से पुल बनाया जाएगा। तकरीबन 20 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण के बाद गंगानगर, राजापुर के लोग सीधे कलश चौराहा के पास पहुंच जाएंगे। बता दें कलश चौराहे से ही फाफामऊ को जोड़ने के लिए गंगा पर सिक्स लेन के पुल का निर्माण किया जा रहा है। जो इसी वर्ष पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा पोनप्पा रोड के बगल स्थित नाले पर 160.79 लाख रुपये की लागत से 20 मीटर लंबे पुल का निर्माण होगा। इस पुल के निर्माण से कैंटोनमेंट और अशोक नगर, पत्रकार कालोनी के लोगों की आवाजाही और बेहतर हो जाएगी। वहीं, फाफामऊ स्थित मातादीन का पुरवा के पास कालीघाटी धाम-बसना नाला पर 181.58 लाख रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल की लंबाई तकरीबन 30 मीटर की रहेगी। विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने बताया कि शासन की ओर से प्रदेश भर में 15 लघु सेतु के निर्माण की मंजूरी मिली है। इसमें तीन पुल प्रयागराज के उत्तरी विधानसभा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे तीनों पुल

शहर उत्तरी विधानसभा में बनाए जाने वाले तीन लघु सेतु का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव शेषनाथ की ओर से लोक निर्माण विभाग को पत्र जारी कर दिया है। प्रयागराज में बनाए जाने वाले तीनों पुलों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इनका निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। इन तीनों पुलों के बन जाने से हजारों लोगों को रोजाना लगने वाले जाम और लंबे चक्करों से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed