फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Construction of the boundary wall of the Panchayat Bhawan is incomplete, warning of action

Prayagraj News: पंचायत भवन की बाउंड्रीवॉल का निर्माण अधूरा, कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 08 May 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 08 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Construction of the boundary wall of the Panchayat Bhawan is incomplete, warning of action
ब्लॉक बहरिया के गमरहटा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दाैरान उन्होंने पाया कि पंचायत भवन की बाउंड्रीवॉल का निर्माण अधूरा है और कई स्थानों पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। भवन में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं तथा इलेक्ट्रिक सामान की व्यवस्था नहीं है। परिवार रजिस्टर और अन्य अभिलेखों के रखरखाव में भी अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने ग्राम विकास अधिकारी हरिओम को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई और सभी कमियों को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। उन्होने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर सभी खामियां दूर नहीं की गईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत सचिव को भी नोटिस जारी कर पंचायत सचिवालय सुंदरीकरण के लिए 15 दिन का समय और ग्राम पंचायत के अभिलेखों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर संबंधित अधिकारी एडियो पंचायत रवि दत्त मिश्रा एवं ग्राम विकास अधिकारी हरि ओम ग्राम प्रधान सुखराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed