फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राममंदिर निर्माण: construction of Ram temple in Ayodhya soon

अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण की नजदीक आई घड़ी:नरेंद्र गिरि

Thu, 11 Jun 2020 11:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण: construction of Ram temple in Ayodhya soon
narendra giri

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने अयोध्या में जल्द शुरू होने जा रहे राम मंदिर निर्माण में साधु-संतों से सहयोग की अपील की है। महंत ने कहा कि दो जुलाई को राम मंदिर के निर्माण के लिए शिलान्यास की चर्चा है। ऐसे में अगर पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में मंदिर का शिलान्यास होता है तो साधु -संतों को अत्यधिक प्रसन्नता होगी।

विज्ञापन

 

अयोध्या में कुबेरेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक के साथ राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने खुशी जताई है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण से पहले कुबेर टीला पर रामजन्म भूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रुद्राभिषेक किए जाने से साधु -संतों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बृहस्पतिवार को कहा कि भगवान शिव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आराध्य हैं। उनका कोई कार्य बगैर भगवान शिव की पूजा -अर्चना के पूरा न होने की मान्यता रही है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि 28 वर्ष बाद कुबेरेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक करने के साथ थी मंदिर निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना तय हो गया था। साधु -संतों से लेकर देश के करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत और समर्थन भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed