फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   constable sent to jail in illegale money taking

जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार सिपाही भेजा गया जेल

Mon, 04 May 2020 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
constable sent to jail in illegale money taking
जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया क्राइम ब्रांच का सिपाही विनोद मौर्य रविवार को जेल भेज दिया गया। इससे पहले कर्नलगंज पुलिस ने उसे वाराणसी ले जाकर भ्रष्टाचार अधिनियम न्यायालय में पेश किया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसकी रिमांड मंजूर कर ली। आरोपी सिपाही को एक दिन पहले कर्नलगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसने शराब बेचने के आरोप में कर्नलगंज एसबीआई के पास रहने वाले एक युवक को पकड़ा और फिर 18 हजार लेकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह कर्नलगंज पुलिस की एक टीम उसे लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गई। टीम दोपहर 2:00 बजे के करीब वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पहुंची और उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां मजिस्ट्रेट ने उसकी रिमांड मंजूर कर ली। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अरुण कुमार त्यागी ने बताया मजिस्ट्रेट की अनुमति मिलने के बाद उसे वाराणसी जेल में दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed