{"_id":"5d7ab0808ebc3e017553a599","slug":"constable-gd-exits-already-selected-allahabad-news-ald2547255138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल जीडी परीक्षा में पहले से चयनित हो गए बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल जीडी परीक्षा में पहले से चयनित हो गए बाहर
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएपीएफ (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स), एनआईए (नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी) एसएसएफ (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) 2018 का संशोधित परिणाम बृहस्पतिवार को जारी किया है। इसके पहले 20 जून 2019 को परिणाम घोषित किया गया था। आयोग ने नए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल होने का मौका दिया है तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में पूर्व चयनित अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं। संशोधित परिणाम में पूर्व सफल कुल 2609 अभ्यर्थी अपात्र घोषित किए गए हैं जबकि, 3726 ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो पूर्व में असफल थे, वह पास हो गए हैं। चयन से बाहर होने वालों में 334 महिला और 2275 पुरुष अभ्यर्थी हैं। वहीं, 693 महिला और 3033 पुरुष अभ्यर्थी अब पास हो गए हैं।
विज्ञापन
एसएससी की ओर से जारी पूर्व के परिणाम में पहले कुल 534052 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए चुने गए थे। इसमें 465632 पुरुष एवं 68420 महिला अभ्यर्थी शामिल थे। कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा इसी वर्ष 11 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई थी। परीक्षार्थियों ने कुछ प्रश्नों और उसके उत्तर में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसके बाद एसएससी ने इसकी जांच की। शिकायत सही पाई गई। अब 13 प्रश्नों की फाइनल उत्तर कुंजी में आयोग ने बदलाव किया है। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परिणाम जारी होने के बाद उनके संज्ञान में आया कि कुछ प्रश्नों के उत्तर में गड़बड़ी है। आयोग की ओर से जारी संशोधित परिणाम में कुल 535169 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, इसमें 466388 पुरुष एवं 68782 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। दोबारा घोषित परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को पीईटी, पीएसटी के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।