फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congressmen Rahul Gandhi 's birthday celebrated

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Mon, 20 Jun 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Congressmen Rahul Gandhi 's birthday celebrated
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कांग्रेसियों ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस उपलक्ष्य में कांग्रेसियों ने सीएनआई, कमला नेहरू अस्पताल, बिंद्रा प्रसाद बाल आश्रम, संगम तट और शहर के अन्य स्थानों पर गरीबों एवं अनाथों को भोजन के पैकेट और वस्त्र वितरित किए। साथ ही राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, पार्टी नेता किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, नफीस अनवर, डॉ. रमेश जायसवाल, गौहर काजमी, अजय मिश्र, परवेज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

वहीं, कांग्रेस नेता यशवीर सिंह यादव के नेतृत्व में संत प्रसाद पांडेय, सीएल पटेल, बाबुल त्रिपाठी, सुफियान अंसारी आदि ने दलित बस्ती में साफ-सफाई की और लड्डू बांटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुभम शुक्ला के नेतृत्व में आनंद भवन के बाहर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी। कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक मुख्य संगठक पारसनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में भी राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed