{"_id":"5ec587678ebc3e90ac765e13","slug":"congressmen-protested-when-buses-were-not-allowed-to-operate-city-desk-news-ald2763491123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों के संचालन की अनुमति न मिलने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों के संचालन की अनुमति न मिलने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
congressmen protested when buses were not allowed to operate
- फोटो : CITY DESK
श्रमिक प्रवासियों के लिए यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर राजस्थान की बसों को योगी सरकार के जरिए अनुमति ना दिए जाने व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय के साथ चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार बदले की भावना से प्रेरित होकर अनर्गल आरोप लगा रही है और श्रमिक प्रवासियों की मदद करने से कांग्रेस को रोक रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुए मुकदमें को वापस नहीं लेती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, विवेकानंद पाठक, डॉ0 पूनम सिंह, श्रीश चंद्र दूबे, संजय तिवारी, अंशुमान सिंह आदि मौजूद रहे। उधर चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने संजय तिवारी, हसीब अहमद, सुरेश यादव, सुशील तिवारी, जितेश मिश्रा, शशांक शर्मा, अजीत पासी, अनुज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
उधर, कांग्रेसियों के एक दूसरे गुट ने बैठक कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की निंदा की और बसों के संचालन की अनुमति की अपील की। कांग्रेसियों ने इस संबध में राज्यपाल के नाम से पत्र भी भेजा।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कहा कि यदि 779 बसों का संचालन करने दिया गया होता तो श्रमिकों का लाभ पहुंचता। वे आसानी से अपने घरों को पहुंचते। पीसीसी सदस्य चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, किशोर वार्ष्णेय, फुजैश हाशमी, तस्लीमुद्दीन, हरिकेश त्रिपाठी, डॉ0 यस बल लाल, मुमताज अंसारी, डॉ0 सत्य पांडेय, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।