फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congressmen protested against the action of Varanasi police in the tehsil

Prayagraj News: वाराणसी पुलिस की कार्रवाई के विरोध में तहसील में गरजे कांग्रेसी

Thu, 15 Jan 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 15 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protested against the action of Varanasi police in the tehsil
वाराणसी में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ हुई कथित पुलिसिया मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को फूलपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गंगापार के कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश में अपराध, अराजकता और पुलिसिया दमन लगातार बढ़ रहा है। आम जनता और विपक्षी दल शांतिपूर्ण तरीके से भी अपनी बात प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस इस घटना की कड़ी निंदा करती है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर निशा सिंह, सत्य नारायण पांडेय, सुनील पांडेय, सायरा आयशा, सुभाष चंद्र यादव, आनंद प्रताप सिंह, प्रदीप पांडेय, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी और शिवराम दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed