{"_id":"66adf8d02f2a3741a402826b","slug":"congressmen-protest-against-power-cut-protest-at-collectorate-raise-slogans-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी
Sat, 03 Aug 2024 04:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:24 PM IST
सार
जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली विभाग द्वारा झूंसी, नैनी, फफामऊ के घनी आबादी वाले इलाकों में रोजाना अघोषित कटौती की जा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के जिला शहर कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया की पुराने शहर के मोहम्मद अली पार्क, रामबाग, करैला बाग, कल्याणी देवी, करेली, ट्रांसपोर्ट नगर के उप खंड से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पावर कॉरपोरेशन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस दौरान नेताओं ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली विभाग द्वारा झूंसी, नैनी, फफामऊ के घनी आबादी वाले इलाकों में रोजाना अघोषित कटौती की जा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के जिला शहर कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया की पुराने शहर के मोहम्मद अली पार्क, रामबाग, करैला बाग, कल्याणी देवी, करेली, ट्रांसपोर्ट नगर के उप खंड से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों का बुरा हाल है। जिससे व्यापारियों का काम काज सबसे ज्यादा प्रभावित है।
विज्ञापन
शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली कटौती से पीने के पानी की किल्लत है। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही कटौती बंद नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, संजय तिवारी, हसीब अहमद, रईस अहमद, मनोज पासी, राकेश पटेल, एहतेशाम अहमद, शजादुल हक, रजनीश विश्रामदास, सुनील यादव, रोहित कुशवाहा, राजेश्वरी पटेल, धीरज विश्वकर्मा, नफीश अहमद, नरेंद्र आदिवासी, मुन्ना पेंटर, शीश अहमद, नन्दलाल पासी , मनीष गोंड , मुन्ना यादव, कार्तिकेय पांडेय, कुलदीप , सौरभ चौधरी, अमन राज पासी, अब्दुल सत्तार, लल्लन सिंह, शिव प्रताप कुशवाहा ,संतोष सिंह , दिनेश शर्मा , पुन्नू लाल पटेल, मुदाशिर अहमद, राजकुमार वर्मा, अरूण पाण्डेय, राम मूर्ति प्रजापति, सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन