{"_id":"5f109723bb1283521d648f60","slug":"congressmen-on-the-road-protesting-against-the-arrest-of-the-state-president-shouting-slogans-at-balsan-intersection","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी,बालसन चौराहे पर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी,बालसन चौराहे पर नारेबाजी
Thu, 16 Jul 2020 11:36 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सोनभद्र के उम्भा में बीते वर्ष हुए खूनी संघर्ष में जान गंवाने वाले आदिवासियों को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि देने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भदोही में गिरफ्तारी करने के विरोध में कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने बालसन चौराहा स्थित नेहरु प्रतिमा स्थल पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए धरना शुरू कर दिया। यहां पुलिस कार्रवाई की आलोचना की गई। प्रदर्शनकारी प्रियंका गांधी -अजय लल्लू जिंदाबाद नारे लगा रहे थे। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक भी हुई।
धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष राम किशुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, फुजैल हाशमी, सुशील तिवारी, परवेज सिद्दीकी, श्रीश दुबे, सुरेश यादव, अनिल पांडेय, राजेश राकेश, हरदेव सिंह, इशरत चांद, डॉ राम अभिलाष प्रजापति, कैफ वारसी, डॉ दिनेश सोनी, इरशाद उल्ला, अभिषेक पांडेय, इश्तियाक अहमद, निखिल श्रीवास्तव, नसीम हाशमी, अनूप सिंह, कामेश्वर सोनकर, रोहन सिंह शामिल थे ।