फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congressman roared at the Collectorate against rigging in NEET

Prayagraj : नीट में धांधली के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर गरजे कांग्रेसी, बोले- भाजपा सरकार की एक और नाकामी उजागर

Fri, 21 Jun 2024 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 04:14 PM IST
सार

बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्या से जूझ रहे नौजवानों को एक और झटका मिला है। नीट का परिणाम 14 जून को आना था पर आननफानन चार जून को ही परिणाम घोषित कर दिया गया। इससे सरकार की मंशा पर सवालिया निशान खड़े होते हैं।

विज्ञापन
Congressman roared at the Collectorate against rigging in NEET
नीट में धांधली के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरना देते कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नीट की परीक्षा परिणाम में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जुटे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान नीट परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुरेश यादव और प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा की नीट जैसी बड़ी परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया है।

विज्ञापन







विज्ञापन






बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्या से जूझ रहे नौजवानों को एक और झटका मिला है। नीट का परिणाम 14 जून को आना था पर आननफानन चार जून को ही परिणाम घोषित कर दिया गया। इससे सरकार की मंशा पर सवालिया निशान खड़े होते हैं। प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक और पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की एनटीए की विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। कहा की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनुश्चित की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालो में: सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, संजय तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, मनोज पासी, रईस अहमद, रजनीश विश्रामदास, राकेश पटेल, सुनील यादव, एहतेशाम अहमद, रमाकांत त्रिपाठी, धीरज विश्वकर्मा, पियूष यादव, दयाराम बिंद, कार्तिकिये पाण्डेय, शिवम् सिंह, अमित पाण्डेय, कुंवर सर्वेश, अजीत कुशवाहा, रमेश वर्मा, मुन्ना पेंटर, मो० मुद्दीसर, श्रीराम चंद, राममूर्ति प्रजापति, प्रदीप यादव समेत आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed