फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congressman arrested for playing the plate at MP's house in protest against agricultural law

कृषि कानून के विरोध में सांसद के घर पर थाली बजाने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार

Thu, 24 Dec 2020 12:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Congressman arrested for playing the plate at MP's house in protest against agricultural law
Congressman arrested for playing the plate at MP's house in protest against agricultural law - फोटो : CITY DESK
फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल के आवास पर ताली और थाली बजाने पहुंच कांग्रेस के दर्जन भर पदाधिकारियों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। रात करीब 10 बजे सभी को रिहा किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने इस पुलिस कार्रवाई को सरकार की तानाशाही करार दिया है।
विज्ञापन

तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने के मसले पर आंदोलित किसानों के समर्थन में बुधवार को किसान दिवस के मौके पर फूलपुर सांसद केसरी देवी के आवास पर ताली और थाली बजाने पहुचे कांग्रेस जनों को पुलिस ने देर शाम हिरासत में ले लिया। जिलाध्यक्ष गंगापार राम किशुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, हरदेव सिंह, शिव मनोरथ शुक्ला, अभिन्न वार्ष्णेय, इरशाद उल्ला, शुभम शुक्ला, संजय सिंह कई नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। पार्टी नेता किशोर वार्ष्णेय, तस्लीम उद्दीन परवेज सिद्दीकी, अरशद अली ने गिरफ्तारी की निंदा की।
विज्ञापन

स्थापना दिवस की तैयारी बैठक में राष्ट्रीय सचिव के आगे भिडे़ कांग्रेसी
28 से 30 दिसंबर तक तीन दिन कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाने की तैयारी के लिए बुधवार को यहां पहुंचे राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े के सामने कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल के विरोध में कुछ नेताओं ने शोरशराबा किया। जिला पंचायत सदस्य आशीष मिश्र ने आरोप लगाया कि पटेल के नेतृत्व में संगठन में कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं। उधर जिला के अलावा महानगर कमेटी की बैठक में भी खुलकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मकसूद खान भी मौजूद थे।

Congressman arrested for playing the plate at MP's house in protest against agricultural law

Congressman arrested for playing the plate at MP's house in protest against agricultural law- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed