{"_id":"5796699d4f1c1b8e0121e685","slug":"congress-welcomed-by-nandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने किया नंदी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने किया नंदी का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। मंडल का प्रचार प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता नंद गोपाल गुप्ता नंदी के सोमवार को प्रथम नगरागमन पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही बम्हरौली एयरपोर्ट से मुट्ठीगंज तक कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर नंदी के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिन्दाबाद के नारे लगाए।
नंदी सोमवार दोपहर दो बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे।
कांग्रेसी नंदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर ही पहुंच गए और वहां से जुलूस की शक्ल में मुट्ठीगंज के लिए रवाना हुए। खुली गाड़ी में बैठे नंदी का रास्ते में कई जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत के लिए 12 जगह मंच बनाए गए। नंदी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस हाईकमान के प्रति अपनी कृतज्ञता जताई। शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि नंदी को प्रभारी बनाए जाने से कांग्रेसियों में नई उर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है। इस मौके पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी समेत पार्टी नेता बाबा अभय अवस्थी, तलत अजीम, मोहम्मद असलम, गिरीश गर्ग, जयशंकर मिश्र, तस्लीमउद्दीन, मोहम्मद नौशाद, लल्लू लाल गुप्ता, अतुल केसरवानी आदि शामिल रहे।