{"_id":"5ce4d5f6bdec22078812797e","slug":"congress-sp-bsp-leaders-protest-about-security-of-strong-rooms-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस, सपा-बसपा नेताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस, सपा-बसपा नेताओं ने किया हंगामा
Wed, 22 May 2019 10:24 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 May 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस, सपा-बसपा नेताओं ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज जिले के मुंडेरा मंडी में रखी ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर देर रात 1:30 बजे के करीब कांग्रेस, सपा और बसपा नेताओं ने मंडी में ही हंगामा किया। विपक्ष के नेताओं को ये सूचना मिली की लगातार थोड़ी-थोड़ी देर में मुंडेरा मंडी की बिजली आपूर्ति काटी जा रही है।
जिससे पूरी मंडी में अंधेरा हो जाता है उसके बाद क्या था कांग्रेस के महानगर महासचिव हसीब अहमद, सपा के रवीन्द्र यादव और बसपा के जिलाध्यक्ष आरके गौतम अपने समर्थको के साथ मुंडेरा मंडी पहुंच गए।
हंगामा तो उस वक्त और बढ़ गया जब विपक्षी पार्टी के नेताओं के सामने ही मुंडेरा मंडी की लाइट कट गई, सपा के कुछ स्थानीय नेताओं ने SDO को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया।
विज्ञापन
उसके बाद नेताओ का पारा सातवें आसमान पर था, सबने सरकार और प्रशासन पर ईवीएम की धांधली का आरोप लगाते हुए शोर-शराबा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में इलाहाबाद सीट से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी राजेन्द्र पटेल भी पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद अधिकारीयों ने बिजली आपूर्ति बहाल करवाई। तब जाकर नेताओं का गुस्सा शांत हुआ।