{"_id":"57927e024f1c1b3c50c4c334","slug":"congress-reaches-more-feet-handled-before-bhitgation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव पसारने से पहले भितघातियों से निपटे कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांव पसारने से पहले भितघातियों से निपटे कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
टिकट बंटवारे से लेकर मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी तय किए जाने तक कांग्रेस ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के सुझावों पर अमल किया लेकिन पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती भितरघातियों से निपटने की है, जो पिछले कई चुनावों से कांग्रेस की लिए नासूर बनी हुई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ऐसे भितरघातियों से निपटने का जिम्मा भी प्रशांत किशोर (पीके) पर छोड़ दिया गया है। टिकट बंटवारे के बाद पार्टी में अंतर्विरोध और बढ़ेगा। तब प्रशांत किशोर की रणनीति को ही आधार बनाकर पार्टी आगे बढ़ेगी। इसके लिए पार्टी निगरानी समिति गठित करने की तैयारी में है।
कांग्रेस में भितरघात कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार पार्टी यूपी में अच्छे प्रदर्शन के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रही है। दशकों बाद ऐसा हुआ है जब कांग्रेस ने सिर्फ चुनाव के मद्देनजर पहले प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को बदला। साथ ही सीएम पद का प्रत्याशी भी घोषित किया और अब प्रियंका गांधी को प्रचार की कमान सौंपने की तैयारी है। ऐसे में पार्टी के भीतर अंतर्विरोध या गुटबाजी की स्थिति उत्पन्न होती है तो कांग्रेस मुसीबत में पड़ सकती है।
हालांकि पार्टी में इसकी शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश स्तर पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद जिला एवं शहर स्तर पर असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के बीच विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों पर निष्क्रिय होने का आरोप लगाया है और कोऑर्डिनेटिंग कमेटी के चेयरमैन प्रमोद तिवारी को ज्ञापन देकर जिला एवं शहर कमेटी को भंग करने की मांग की है।
विज्ञापन
कई कार्यकर्ता ऐसे हैं जो खुलकर विरोध तो नहीं कर रहे हैं लेकिन मौजूदा कार्यकारिणी के खिलाफ हैं और पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ऐसे लोगों से निपटने के लिए भी रणनीति बनाई गई है। इस मुद्दे पर भी प्रशांत किशोर की टीम काम कर रही है। उधर, प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय का कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने या गुटबाजी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही इसके लिए एक निगरानी समिति भी बनाई जाएगी। ऐसे लोगों को चिह्नित कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।