फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress protest against lathi charge in Jamia

जामिया में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 18 Dec 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against lathi charge in Jamia
जामिया में छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में कचहरी में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PRATAPGARH
राजधानी दिल्ली में जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोडने के विरोध में कांगे्रसियों ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार मिश्र ने लोकतंत्र को खतरा बताते हुए पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की है।
विज्ञापन

मंगलवार को कचहरी में धरना-प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि छात्रों की पिटाई करने वाली पुलिस का बर्बर चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्रों की हर लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है।
विज्ञापन

डॉ.प्रशांतदेव शुक्ल ने केंद्र सरकार के दमनकारी नीति का विरोध करते हुए कहा कि हास्टल और लाइब्रेरी में पढ़ाई करने छात्र-छात्राओं की घुसकर पिटाई करने वाली पुलिस सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर कपिल द्यिवेदी, सूर्य प्रकाश शुक्ल, विजय शंकर त्रिपाठी, उज्जवल शुक्ल, करुणा शंकर मिश्र, सुनील चंद्र त्रिपाठी, वीके सिंह, रोहित शुक्ल, सूर्य प्रकाश शुक्ल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed