फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress fumbled at the meeting

कांग्रेस की बैठक में हुआ हंगामा

Sat, 29 Jun 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Congress fumbled at the meeting
- राष्ट्रीय सचिव के सामने ही भिड़े नेता-कार्यकर्ता, तोड़े गए गाड़ियों के शीशे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। ओसा स्थित यात्री गृह में कांग्रेस की समीक्षा बैठक के दौरान शुक्रवार शाम जमकर हंगामा हुआ। राष्ट्रीय सचिव के सामने ही नेताओं ने एक-दूसरे से गाली-गलौज की। वाहनों के शीशे तोड़ डाले। असलहे तक लहराए गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। एक पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, महिला विंग की जिलाध्यक्ष ने भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है।

लोकसभा चुनाव में कौशाम्बी संसदीय सीट पर हार के कारणों को जानने के लिए शुक्रवार शाम समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इसमें पार्टी नेतृत्व की तरफ से राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े को भेजा था। बताया जाता है कि बैठक में कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार गिरीश पासी पर लगन के साथ चुनाव नहीं लड़ने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसे लेकर उम्मीदर गिरीश का पक्ष लेते हुए दल के दूसरे नेता रवि प्रकाश रावेन्द्र बिफर पड़े। पीसीसी सदस्य गौरव पांडेय निवासी चरवा का आरोप है कि रावेन्द्र, उनके बेटे अतुल तथा पार्टी कार्यकर्ता आशीष मिश्रा उर्फ पप्पू निवासी भरसवां व एक अन्य ने उनके साथ अभद्रता की। अपशब्दों का प्रयोग किया। गाड़ी का शीशा राइफल की बट से तोड़ दिया। गौरव की मानें तो विपक्षियों ने उनकी और उनके साथ आए गांव के ही अनिल पासी व लल्ली रैदास की पिटाई भी की। बताया जाता है कि बाद में गौरव समर्थकों ने रावेन्द्र की गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। आम कार्यकर्ताओं ने रावेन्द्र के बेटे को दौड़ा लिया। इसी बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर असलहे तान दिए। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस व जिलाध्यक्ष तलत अजीम आदि ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि गौरव पांडेय ने रावेन्द्र सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, महिला विंग की जिलाध्यक्ष विजमा केसरवानी निवासी सरायअकिल ने भी रावेन्द्र पर अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed