फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress expels Suresh Yadav from the party, action against India Alliance candidate for filing nomination

फूलपुर उपचुनाव: कांग्रेस नेता ने सपा के खिलाफ भरा पर्चा, पार्टी ने छह साल के लिए किया बाहर

Mon, 28 Oct 2024 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 02:03 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी के खिलाफ फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में पर्चा दाखिल करने वाले कांग्रेस के गंगापार अध्यक्ष सुरेशचंद्र यादव को पार्टी ने छह साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया है। यादव को नोटिस जारी कर 25 अक्तूबर तक जवाब मांगा गया था, जवाब न मिलने पर अनुशासन समिति ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Congress expels Suresh Yadav from the party, action against India Alliance candidate for filing nomination
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने भी निर्दलीय किया नामांकन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन










फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ पर्चा दाखिल करने के मामले में कांग्रेस ने पार्टी के गंगापार अध्यक्ष सुरेशचंद्र यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सुरेश को तीन दिन पहले पदमुक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनसे 25 अक्तूबर तक जवाब मांगा गया था। निर्धारित तिथि बीत जाने के बावजूद जवाब न मिलने पर कांग्रेस अनुशासन समिति ने सुरेश को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 
विज्ञापन


फूलपुर सीट गई है सपा के खाते में

उप चुनाव में फूलपुर विधानसभा की सीट समझौते के तहत सपा के खाते में गई है। सपा ने यहां से पूर्व विधायक मुज्तबा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है। मुज्तबा ने अपना पर्चा भी दाखिल कर दिया है। इसके विपरीत पार्टी से बगावत करते हुए सुरेश ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर दिया है। साथ ही मीडिया के सामने कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ बयानबाजी की और कांग्रेस को गिरवी रखने का बयान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जनवरी 2021 में मिली थी जिम्मेदारी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री रहे सुरेशचंद्र यादव को जनवरी 2021 में पार्टी ने गंगापार अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके पहले वह कई वर्षों से पार्टी से जुड़े रहे। उनकी गिनती पार्टी के जुझारू नेताओं में होती है। अचानक पार्टी से बगावत करने पर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी स्तब्ध हैं। सुरेश यादव लोकसभा चुनाव के बाद से ही फूलपुर उप चुनाव की तैयारी में जुटे थे। सीट सपा के खाते में जाने पर उन्हें तगड़ा झटका लगा। 

 

Congress expels Suresh Yadav from the party, action against India Alliance candidate for filing nomination
सुरेश यादव, पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस गंगापार। - फोटो : अमर उजाला।

सुरेश ने पार्टी पर लगाए थे गंभीर आरोप

कांग्रेस से बगावत कर गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ पर्चा दाखिल करने वाले कांग्रेस गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव खुलकर सपा उम्मीदवार के साथ ही अपनी पार्टी को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। नामांकन के लिए पहुंचे सुरेश का कहना था कि हां, है यह बगावत। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कुछ लोगों ने गिरवी रख दिया है लेकिन कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगा।

सुरेश ने बृहस्पतिवार को ही नामांकन कर दिया था। दो अन्य सेट में नामांकन करने के लिए वह शुक्रवार को फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस बार वह जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे थे और शक्ति प्रदर्शन कर शीर्ष नेतृत्व को संदेश देने की कोशिश की।

सुरेश का कहना था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में खुद फूलपुर सीट कांग्रेस को देने की बात की थी लेकिन पार्टी में कुछ लोग नहीं चाहते कि किसान का बेटा आगे बढ़े। किसान के बेटे को रोकने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी को ही गिरवी रख दिया।

सुरेश का कहना था कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास अब भी दो दिन हैं। वे निर्णय लेकर पार्टी उम्मीदवार घोषित करें। अन्यथा, वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। सुरेश ने कहा कि अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता। सुरेश का यह भी कहना था कि फूलपुर की जनता तथा पूरा संगठन उनके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed