{"_id":"5778228f4f1c1bd34979babb","slug":"congress-created-the-social-media-as-tool","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कांग्रेस ने बनाया सोशल मीडिया को हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कांग्रेस ने बनाया सोशल मीडिया को हथियार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने जिस हथियार का उपयोग किया, वह अब कांग्रेसियों के हाथ में नजर आ रहा है। यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया राजनीति का अखाड़ा बन गया है। कांग्रेसियों ने तो भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी है। फेसबुक और सोशल मीडिया के दूसरे माध्यमों के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा जा रहा है। साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सुरेश प्रभु, अरुण जेटली, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी नेता एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी सोशल मीडिया पर कांग्रेसियों के निशाने पर हैं।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की तर्ज पर कांग्रेसियों ने फेसबुक पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी है, जिसमें पीएम मोदी अपने दोनों हाथों में टमाटर लिए हुए हैं और फोटो पर लिखा है, ‘उड़ता टमाटर’। इसके अलावा कुछ दिनों पहले आयोजित योग दिवस पर सुरेश प्रभु की जमीन पर लेटे हुए एक तस्वीर भी वायरल की गई है, जिसमें रेल मंत्री को सोते हुआ बताकर उनकी निंदा की गई है। इसके अलावा भाजपा नेता एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की तस्वीर भी पोस्ट की गई है और उन्हें बड़बोला करार दिया गया है।
महंगाई समेत कई दूसरे मुद्दों की आड़ में सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार को घेरने वाले कांग्रेसियों ने विपक्ष पर निशाना साधने के साथ कांग्रेस के प्रचार के लिए भी सोशल मीडिया को सशक्त माध्यम बना लिया है। कांग्रेस ने फेसबुक पर भारत का नक्शा भी पोस्ट किया है, जिस पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी समेत सरदार पटेल और भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें भी है। इसमें कांग्रेस ने अपने सवा सौ वर्षों का जिक्र किया है। इसके अलावा भी कांग्रेसियों की ओर से ढेरों तस्वीरें और टिप्पणियां फेस बुक पर लगातार पोस्ट कर विपक्ष पर निशाना साधा जा रहा है।