{"_id":"5d28dad38ebc3e6cf035cfa6","slug":"congratulations-on-giving-a-good-luck-to-nandi-city-news-ald2492751183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदी के नवजीवन पर शुभकामनाएं देने को जुटे शहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदी के नवजीवन पर शुभकामनाएं देने को जुटे शहरी
विज्ञापन
Congratulations on giving a good luck to Nandi
नंदी के नवजीवन पर शुभकामनाएं देने जुटे शहरी
0 पिता के लिए बिटिया जाह्नवी ने किया महारुद्राभिषेक
0 कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, उपेंद्र तिवारी आदि ने की शिरकत
प्रयागराज। सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर मंत्री नंदी की ओर से आयोजित भंडारे में दो लाख के आसपास लोगों ने प्रसाद चखा। कार्यक्रम में सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ तमाम विधायक एवं शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। जो मंत्री यहां नहीं पहुंच सके, उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए नंदी को शुभकामनाएं दी। देर रात तक शहरी मंत्री नंदी को शुभकामनाएं देने के लिए जुटे रहे।
दरअसल 12 जुलाई 2010 को बसपा सरकार में मंत्री रहने के दौरान नंदी पर जानलेवा हमला हो गया था। इस हमले में नंदी घायल भी हुए, लेकिन वे मानते है कि भगवान शिव की वजह से उनकी जान बची। इसी वजह से वे हर वर्ष बहादुरगंज स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर भंडारा आयोजित करते हैं। इस बार उनके यहां रुद्राभिषेक नंदी दंपत्ति की बजाय उनकी पुत्री जाह्नवी ने किया। नंदी ने बताया कि छोटे भाई की पत्नी को बेटी हुई है। सूतक होने की वजह से उन्होंने पूजा नहीं की। इस दौरान सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी, लालू मित्तल, अनिल केसरवानी झल्लर , आशीष गुप्ता, योगेश गोयल, रामजी जैन, राजीव गुप्ता आदि मंत्री नंदी को बधाई देने के लिए पहुंचे। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, अनुपमा जायसवाल समेत तमाम फिल्मी हस्तियों ने भी नंदी को वीडियो संदेश के माध्यम से बधाई दी। मेयर अभिलाषा गुप्ता के साथ नंदी दिन भर लोगों का अभिवादन करते रहे।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ नंदी का नाम
0 कैबिनेट मंत्री नंदी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में शुक्रवार को दर्ज हो गया। नंदी विश्व के ऐसे नेता बन गए हैं जिनके पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के दो लाख से अधिक लोग साक्षी बने। इस अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड की टीम ने उन्हें सर्टिफिकेट भी जारी किया। इस दौरान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड के चेयरमैन डा. दिवाकर शुक्ला, प्रेसिडेंट संतोष शुक्ल ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर रहे नंदी के होर्डिंग और एलईडी
0 कार्यक्रम स्थल पर पांच स्थानों पर एलईडी भी लगाए गए। इसमें कैबिनेट मंत्री नंदी पर वर्ष 2010 में हुए हमले की न्यूज कवरेज और अस्पताल में हुए इलाज आदि को थोड़े थोड़े अंतराल के बाद दिखाया जा रहा था। इसके अलावा वहां लगे साउंड बॉक्स पर दिन भर भक्ति संगीत एवं पुरानी फिल्मों के गाने भी चलते रहे। कार्यक्रम स्थल पर नंदी के तमाम होर्डिंग भी लगे हुए थे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नंदी की तस्वीरें लगी हुई थी। पूरे कार्यक्रम स्थल को सीसीटीवी कैमरे से भी लैस किया गया।
गलियों तक में बिछा दिए रेड कार्पेट
0 कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव के लिए बहादुरगंज क्षेत्र में शिवमंदिर से लक्ष्मण मार्केट को जोड़ने वाली गलियों आदि में भी मेहमानों के लिए रेड कार्पेट बिछा दिए गए। कुल पांच स्थानों पर प्रसाद का इंतजाम किया गया। आम लोगों के लिए लक्ष्मण मार्केट के सामने, वीआईपी के लिए मानसरोवर पेट्रोल टंकी के सामने, वीवीआईपी के लिए राजर्षि मंडपम के सामने प्रसाद की व्यवस्था की गई। पांचों ही स्थानों पर प्रसाद एक जैसा ही रहा। इसमें पूड़ी, कचौड़ी, कद्दू सब्जी, मटर पनीर, दाल तड़का, पुलाव, शाही हलवा, अचार, सलाद एवं चटनी का स्वाद लोगों ने लिया।
बंद रहा लक्ष्मण मार्केट, आसपास के इलाके में लगा जाम
0 व्यापारियों ने पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव के चलते शुक्रवार को लक्ष्मण मार्केट बंद रखा। व्यापारी नेता अमर वैश्य मुन्ना भइया ने कहा कि व्यापारी हर वर्ष अपनी स्वेच्छा से ही बाजार बंद रखते हैं और दिन भर कैबिनेट मंत्री नंदी जी का सहयोग करते हैं। उधर चंद्रलोक से जीरोरोड, सुलाकी चौराहे से मानसरोव जाने वाली सड़क बंद होने से पुराने शहर के तमाम इलाकोें में दिन भर जाम रहा। स्कूल बंद होने के बाद जाम की वजह से बच्चों को ज्यादा दिक्कत हुई। उधर सपा के महानगर मीडिया प्रभारी सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने आरोप लगाया गया कि कैबिनेट मंत्री के इस आयोजन की वजह से व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ। उनका करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ। दो मस्जिद के नमाजियों को रूट डायवर्जन कर दिए जाने से उन्हें नमाज अदा करने में दिक्कत हुई।