फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Confluence of roadways buses from many states in Mahakumbh

Prayagraj News: महाकुंभ में कई राज्यों की रोडवेज बसों का भी संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Confluence of roadways buses from many states in Mahakumbh
महाकुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर तमाम राज्यों की रोडवेज बसों का भी प्रयागराज में संगम होने जा रहा है। अमावस्या के अवसर पर सिर्फ यूपी रोडवेज ही नहीं बल्कि हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश रोडवेज की भी तकरीबन 200 बसें प्रयागराज से अपने राज्यों के श्रद्धालुओं को लेकर यहां के अलग-अलग अस्थायी बस स्टेशनों से रवाना होगी। खास बात यह है कि महाकुंभ पर पहली बार गुजरात रोडवेज ने प्रयागराज के लिए एसी वॉल्वो बस चलाई है।
विज्ञापन

अहमदाबाद से प्रयागराज और प्रयागराज से अहमदाबाद के बीच इन बसों का संचालन होना है। नेहरू पार्क में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन से गुजरात रोडवेज की बसें चलेंगी। इसके अलावा उत्तराखंड के हल्द्वानी, देहरादून के लिए बेला कछार तो हरियाणा के रोहतक, करनाल, हिसार एवं राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अलवर आदि शहरों के लिए संबंधित राज्यों की रोडवेज बसें नेहरू पार्क में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन से चलेंगी।
विज्ञापन

उधर, यूपी रोडवेज पहली बार प्रदेश के किसी एक जिले से आठ हजार बसों का संचालन करने जा रहा है। मौनी अमावस्या पर रोडवेज द्वारा प्रदेश केे सभी जिलों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान सात हजार बसें सभी जिलों के लिए चलेंगी, जबकि एक हजार बसों को रिजर्व रखा जाएगा। ताकि आवश्यकता पड़ने पर रिजर्व बसों का इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर यूपी रोडवेज द्वारा मंगलवार की दोपहर तक ही ढाई हजार से ज्यादा बसों का संचालन कर दिया गया। यहां से यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ अयोध्या, वाराणसी रूट पर गई। कानपुर और लखनऊ रूट की तरफ भी प्रत्येक पांच से दस मिनट पर बसों का संचालन किया जाता रहा।

----
हिंदू हॉस्टल की जगह लोकसेवा आयोग पर ही यात्रियों को छोड़ रही शटल बसें
महाकुंभ के मौके पर यूपी रोडवेज और नगरीय परिवहन सेवा के तहत संगम नगरी में चल रही शटल बसों में मंगलवार को खूब भीड़ उमड़ी। नेहरू पार्क के पास बने वाहन स्टैंड एवं अस्थायी बस स्टेशन पर आने वाले लोगों का इन बसों द्वारा हिंदू हॉस्टल चौराहे तक छोड़ा जाना था, लेकिन लोक सेवा आयोग से ही यह बसें पुलिस ने वापस करवा दी।
इस तरह बेला कछार से शटल बसें भारत स्काउट तक संचालित होनी थी, लेकिन एमएनएनआईटी के पास ही यात्रियों को उतार कर बसें वापस बेेला कछार जाती रहीं। बिंदकी रोड फतेहपुर से पहुंचे राम जी अग्रहरि ने बताया कि यहां इंतजाम को योगी सरकार ने बेहतर किए लेकिन शटल बसों का रूट बहुत ही छोटा रखा गया। कम से कम इन बसों को परेड मैदान तक जाने दिया जाता तो पैदल कम चलना पड़ता।

इसी तरह शटल बस से लोकसेवा आयोग चौराहे पर उतरे फफूंद के अनूप शुक्ला ने बताया कि उन्हें बताया गया था कि बस हिंदू हॉस्टल चौराहे तक जाएगी, लेकिन उससे पहले ही कंडक्टर ने बस में बैठे सभी लोगों को उतर जाने को कहा। फिलहाल शहर के 13 रूटों पर चली शटल बसों से देर शाम तक 1.10 लाख यात्रियों के फ्री सफर का अनुमान लगाया गया है।

---

इन स्थानों से मिलेंगी रोडवेज की बसें
अस्थायी बस स्टेशन का नाम : बसों के मार्ग का विवरण
झूंसी बस स्टेशन : दोहरीघाट, बड़हलगंज, गोला, उरुवा, खजनी, सिकरीगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया व संबंधित मार्ग।
दुर्जनपुर बस स्टेशन : अगर मेला प्रशासन झूंसी बस स्टेशन बंद करता है तो वहां से संचालित बस दुर्जनपुर से चलेंगी।
सरस्वती गेट बस स्टेशन : बदलापुर, टांडा, पदमपुर, कमारियाघाट, वाराणसी व संबंधित मार्ग।
नेहरू पार्क बस स्टेशन : कानपुर, कौशाम्बी व संबंधित मार्ग।
बेली कछार बस स्टेशन : मेला प्रशासन नेहरू पार्क बस स्टेशन बंद कर वहां से संचालित होने वाली बसों को बेली कछार शिफ्ट किया है।
बेला कछार बस स्टेशन : रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या, अयोध्या धाम, गोंडा, बहराइच, बस्ती व संबंधित मार्ग।
सरस्वती हाईटेक सिटी बस स्टेशन : विंध्याचल, मिर्जापुर, शक्तिनगर व संबंधित मार्ग।
लेप्रोसी मिशन सेवा बस स्टेशन : बांदा, चित्रकूट, रीवा, सीधी एवं संबंधित मार्ग।
सूबेदारगंज और सिविल लाइंस : आपात स्थिति और आवश्यकता पड़ने पर यहां से भी चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed