फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Confluence in the city government will collapse

संगम नगरी में सिमट आएगी सरकार

Sun, 12 Jun 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Confluence in the city government will collapse
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
संगम नगरी में 12 और 13 जून को होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तकरीबन सभी केंद्रीय मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। शहर में तकरीबन एक हजार वीआईपी भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में केंद्र सरकार दो दिनों तक संगम नगरी में ही सिमटी रहेगी। पूरा सर्किट हाउस प्रधानमंत्री के लिए बुक है। बाकी वीआईपी होटलों में ठहरेंगे। सभी होटल भी बुक हैं।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शनिवार शाम ही शहर पहुंच गए। कार्यसमिति के सदस्य डॉ. मुरली मनोहर जोशी एक दिन पहले ही इलाहाबाद आ चुके हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, जेपी नड्डा, रवि शंकर प्रसाद, यशवंत सिन्हा, मुख्तार अब्बास नकवी, विनोद खन्ना, पीयूष गोयल, गुलाब चंद कटारिया, सुरेश प्रभू, योगी आदित्यनाथ, सतपाल महराज समेत भाजपा कार्य समिति के 111 सदस्य भी बैठक में शामिल होंगे। स्थायी आमंत्रित सदस्यों के रूप में भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह, वसुंधरा राजे, आनंदीबेन पटेल, रघुवर दास, देवेंद्र फणनवीस, मनोहर लाल खट्टर और लक्ष्मीकांत पारसेकर को भी बैठक में शामिल होना है। 
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, मनोहर पर्रिकर, उमा भारती, बाबूलाल गौर समेत 24 पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं जिन 40 विशेष आमंत्रित सदस्यों को बैठक के लिए बुलाया गया है, उनमें किरन खेर, अरुण हलदर, बाबुल सुप्रियो, चेतन चौहान आर. रामकृष्णन, चंद्र मोहन पटवारी और प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद केशव मौर्य आदि शामिल हैं। बैठक में दोनों दिन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, सो तकरीबन सभी सदस्यों के बैठक में शामिल होने की पूरी संभावना है। ऐसे में दो दिनों तक पूरी केंद्र सरकार संगम नगरी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed