फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Conflict between two parties over animal bite, case registered against four

जानवर काटने को लेकर दो पक्षों में टकराव, चार के खिलाफ मामला दर्ज 

Thu, 22 Jul 2021 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Jul 2021 07:54 PM IST
सार

  • मारपीट के बाद गांव में तनाव, एतिहातन तौर पर तैनात की गई पुलिस 

विज्ञापन
Conflict between two parties over animal bite, case registered against four
क्राइम

विस्तार

थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में बृहस्पतिवार को जानवर काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों में लाठी डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मारपीट के बाद गांव में तनाव का महौल है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


गांव में रहने वाले ज्ञान चंद्र पटेल के बगल में रहने वाले परिवार घर के बाहर जानवर काट रहा था। इसका उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि सड़क पर जानवर न काटकर घर के पीछे काट ले। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने ज्ञानचंद्र का भाई प्रेमचंद्र भी आ गया। वहीं दूसरे पक्ष से दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने लाठी डंडे से ज्ञानचंद्र व प्रेमचंद्र की पिटाई कर दी। मारपीट की जानकारी होने पर दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दर्जनों लोगों को अपने साथ थाने ले आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मारपीट के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। एतिहातन तौर पर वहां पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed