फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Condition of hi-tech system, fake father, fake daughter, 15 bighas of land sold

Prayagraj : हाईटेक सिस्टम का हाल...नकली पिता, फर्जी बेटी, बिक गई 15 बीघे जमीन

Sun, 05 Jan 2025 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 07:42 PM IST
सार

रजिस्ट्री कार्यालय में हाईटेक सिस्टम ध्वस्त हो गया। फर्जी बेटी ने नकली पिता को खड़ा कर 15 बीघे जमीन दानपत्र पर बैनामा करा लिया। किसान को जानकारी हुई तो उसके पैर तले जमीन खिसक गई। शनिवार को रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचकर किसान ने हंगामा काटा।

विज्ञापन
Condition of hi-tech system, fake father, fake daughter, 15 bighas of land sold
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रजिस्ट्री कार्यालय में हाईटेक सिस्टम ध्वस्त हो गया। फर्जी बेटी ने नकली पिता को खड़ा कर 15 बीघे जमीन दानपत्र पर बैनामा करा लिया। किसान को जानकारी हुई तो उसके पैर तले जमीन खिसक गई। शनिवार को रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचकर किसान ने हंगामा काटा। उसने कहा कि जमीन मेरे नाम से वापस की जाए, नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगा। एसडीएम मेजा ने मामले में जांच बैठा दी है।

विज्ञापन

मेजा तहसील के गड़ेरिया निवासी बाबूलाल प्रजापति की गांव में 15 बीघे जमीन थी। आरोप है कि बीते तीन दिसंबर को फर्जी तरीके से एक व्यक्ति बाबूलाल प्रजापति बनकर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा। फर्जी किसान ने 15 बीघे जमीन रीवा जिले के त्योथर निवासी लक्ष्मी के नाम से दानपत्र पर बैनामा कर दिया। आरोप है कि लक्ष्मी देवी ने अपने को बाबूलाल की बेटी बताकर बैनामा कराया।

विज्ञापन

आरोप है कि 25 नवंबर 2024 को एक जमीन के बैनामे में लगाए गए बाबूलाल प्रजापति के दस्तावेज का प्रयोग कर यह जालसाजी की गई है। बाबूलाल का आरोप है कि रजिस्ट्री दफ्तर के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी बैनामा किया गया है। शिकायत पर उप जिलाधिकारी दशरथ कुमार ने मामले में जांच बैठा दी है। किसान ने कहा कि अगर जमीन वापस मेरे नाम नहीं की गई तो वह आत्महत्या कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस दिन यह दानपत्र पर बैनामा हुआ था उस दिन मैं अवकाश पर था। उस दिन की जिम्मेदारी लिपिक ईश्वरदीन प्रजापति के हाथों थी। किसान बाबूलाल प्रजापति ने यह जानकारी दी है। जांच में इस मामले में शामिल सभी लोग पकड़े जाएंगे और कार्रवाई होगी। - बृजेश श्रीवास्तव, उप निबंधन अधिकारी मेजा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed