फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Condition of fasting workers worsened in Allahabad University, admitted in hospital

इलाहाबाद विवि में अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sun, 30 Aug 2020 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Aug 2020 08:26 PM IST
सार

आमरण अनशन विगत 3 दिनों से निम्नलिखित मांगों पर चल रहा है-:
१:- सभी छात्रों को छात्रावास में प्रवेश दिया जाए 
२:- नीट और जेईई परीक्षा को स्थगित किया जाए 
३:- सभी विद्यार्थियों को एक साथ प्रमोट किया जाए 
४:- सभी छात्रों की एक सत्र की फीस माफ की जाए 
 

विज्ञापन
Condition of fasting workers worsened in Allahabad University, admitted in hospital
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठे अनशनकारी छात्रों की हालत रविवार को बिगड़ गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से अनशनकारी छात्रों को अस्पताल भेजवाया। इस घटना को लेकर छात्रों में और आक्रोश व्याप्त हो गया है। कई और संगठनों ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन दिया है। 

विज्ञापन

 

Condition of fasting workers worsened in Allahabad University, admitted in hospital
prayagraj news - फोटो : prayagraj

परिसर में विगत 11 दिनों से चलाए जा रहे "छात्र सत्याग्रह" जो विगत 3 दिनों से आमरण अनशन का रूप ले चुका है में सम्मिलित छात्रों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री बाजीराव खांडे़ ने समर्थन दिया और आंदोलन को प्रदेश स्तरीय बनाने की बात कही। शाम होते होते एक अनशनकारी की तबियत खराब होने पर छात्र नेताओं को भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सीओ कर्नलगंज के नेतृत्व में थाना प्रभारी द्वारा एम्ब्यूलेंस से गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्यत: आमरण अनशन पर बैठे इविवि उपाध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी रहे ।।


गिरफ्तारी की निंदा करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष निवर्तमान इविवि छात्र संघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विवि प्रशासन एक निरंकुश और तानाशाही रवैया अपना रहा है यह पूर्णतया छात्र विरोधी है ।। एनएसयूआई इविवि के प्रभारी एवं राष्ट्रीय समन्वयक ने पं. जितेश मिश्रा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए साथियों को तत्काल रिहा किया जाए उनका मेडिकल चेकअप कराया जाए तथा इविवि प्रशासन अनशन कारियों की बात को सुनें ।


एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अक्षय  यादव क्रांतिवीर ने कहा कि छात्रों की मांग को मानते हुए इविवि अपना हठ छोड़ दें और छात्रों की रक्षा करें ।।
पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की निंदा कई छात्रों और छात्राओं ने किया जिसमें मुख्यत अखिलेश यादव, पंडित जितेश मिश्रा, अक्षय यादव, अमित द्विवेदी, प्रशांत यादव, अजय यादव, प्रवीण यादव, आनंद मौर्या आदि रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed