{"_id":"5ca8f7f9bdec2214380c3fd9","slug":"condelence-from-deep-of-heart-to-justice-vk-birla-mom","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस वीके बिड़ला को मातृशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्टिस वीके बिड़ला को मातृशोक
Sun, 07 Apr 2019 12:33 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति वीके बिड़ला की माता शीला बिड़ला (84) पत्नी स्व. न्यायमूर्ति केके बिड़ला का शनिवार को दिन में उनके ड्रमंड रोड स्थित आवास पर निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार सात अप्रैल को सुबह रसूलाबाद घाट पर किया जाएगा। शव यात्रा 4/11 ड्रमंड रोड से सुबह नौ बजे प्रारंभ हो गई।
विज्ञापन
उनके निधन की सूचना पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं में शोक है। निधन की सूचना पाकर मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, जस्टिस पंकज मित्तल, जस्टिस सुनीत कुमार सहित हाईकोर्ट के तमाम न्यायमूर्तिगण और अधिवक्ता जस्टिस बिड़ला के आवास पर पहुंचे और उनको सांत्वना दी। स्व. शीला बिड़ला अपने पिछले तीन पुत्रों और एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
विज्ञापन