फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Complaint to CM about rigging in appointment of contract teachers in Sanskrit schools

संस्कृत विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति में धांधली की सीएम से शिकायत

Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Complaint to CM about rigging in appointment of contract teachers in Sanskrit schools
संस्कृत विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति में धांधली सीएम से शिकायत
विज्ञापन

0 एक प्रबंधक के दो बेटों का हुआ चयन
0 आरक्षण नियमों और साक्षात्कार में अंक देने में जमकर हुई धांधली
प्रयागराज। संस्कृत विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति में जमकर धांधली हुई है। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने सीएम से मांग की है मामले की गंभीरता को देखते हुए इस प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और इसमें शामिल अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हो। साथ ही चयन सूची को निरस्त कर पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से भर्ती कराई जाए।

युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने आरोप लगाया है कि अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति में जमकर धांधली हुई। प्रबंधकों ने एक दूसरे से मिलीभगत करके अपने पुत्रों और रिश्तेदारों का चयन किया है। कोरांव इलाके में एक विद्यालय के प्रबंधक ने एक अन्य विद्यालय के प्रबंधक के दो बेटों का चयन किया है। जबकि अपने बेटे और एक रिश्तेदार का चयन उन प्रबंधक के विद्यालय में कराया है। आरोप है जिन अभ्यर्थियों के शैक्षिक गुणांक अधिक थे, उन्हें मेरिट लिस्ट से बाहर करने के लिए साक्षात्कार में बहुत कम नंबर दिए गए हैं। साक्षात्कार में अंक देने में जमकर धांधली हुई। साक्षात्कार में अंक देने का जो निर्धारित मानक था, उसका पालन नहीं किया गया है। आरक्षण नियमों की भी अनदेखी कर चयन प्रक्रिया पूरी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed