{"_id":"630cf6e2a04f075d974e7970","slug":"competitive-student-dies-in-suspicious-condition-reason-not-clear-even-in-pm-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : संदिग्ध दशा में प्रतियोगी छात्र की मौत, पीएम रिपोर्ट में भी कारण स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : संदिग्ध दशा में प्रतियोगी छात्र की मौत, पीएम रिपोर्ट में भी कारण स्पष्ट नहीं
Mon, 29 Aug 2022 10:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:56 PM IST
सार
रुद्र पुत्र अनिल कुमार सिंह मूल रूप से खेभादेई थाना लार, देवरिया का रहने वाला था। वह छोटा बघाड़ा स्थित लॉज में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। अगल-बगल रहने वाले छात्रों ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह बहुत देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
sucide
- फोटो : amar ujala
विस्तार
छोटा बघाड़ा में रहने वाला प्रतियोगी छात्र रुद्रेश्वर उर्फ रुद्र प्रताप सिंह (30) संदिग्ध हाल में मृत मिला। उसका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था। पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिजन शव लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
रुद्र पुत्र अनिल कुमार सिंह मूल रूप से खेभादेई थाना लार, देवरिया का रहने वाला था। वह छोटा बघाड़ा स्थित लॉज में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। अगल-बगल रहने वाले छात्रों ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह बहुत देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
छात्रों ने उसे कई बार आवाज दी लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह भीतर झांककर देखा गया तो वह बिस्तर पर बेसुुध पड़ा नजर आया। दरवाजा तोड़कर छात्र कमरे में गए तब पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर दोपहर बाद परिजन भी आ गए। पहले आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन शव की हालत देखकर ब्रेन हैमरेज की भी आशंका जताई गई। उसकी नाक से खून निकला था। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में विसरा प्रिजर्व किया गया है।