फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Competitive student dies in suspicious condition, reason not clear even in PM report

Prayagraj :  संदिग्ध दशा में प्रतियोगी छात्र की मौत, पीएम रिपोर्ट में भी कारण स्पष्ट नहीं

Mon, 29 Aug 2022 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 10:56 PM IST
सार

रुद्र पुत्र अनिल कुमार सिंह मूल रूप से खेभादेई थाना लार, देवरिया का रहने वाला था। वह छोटा बघाड़ा स्थित लॉज में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। अगल-बगल रहने वाले छात्रों ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह बहुत देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। 

विज्ञापन
Competitive student dies in suspicious condition, reason not clear even in PM report
sucide - फोटो : amar ujala

विस्तार

छोटा बघाड़ा में रहने वाला प्रतियोगी छात्र रुद्रेश्वर उर्फ रुद्र प्रताप सिंह (30) संदिग्ध हाल में मृत मिला। उसका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था। पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिजन शव लेकर रवाना हो गए। 

विज्ञापन



रुद्र पुत्र अनिल कुमार सिंह मूल रूप से खेभादेई थाना लार, देवरिया का रहने वाला था। वह छोटा बघाड़ा स्थित लॉज में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। अगल-बगल रहने वाले छात्रों ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह बहुत देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। 
विज्ञापन



छात्रों ने उसे कई बार आवाज दी लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह भीतर झांककर देखा गया तो वह बिस्तर पर बेसुुध पड़ा नजर आया। दरवाजा तोड़कर छात्र कमरे में गए तब पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर दोपहर बाद परिजन भी आ गए। पहले आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन शव की हालत देखकर ब्रेन हैमरेज की भी आशंका जताई गई। उसकी नाक से खून निकला था। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में विसरा प्रिजर्व किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed