फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Competitive student committed suicide by hanging herself, no suicide note found in the room

Prayagraj : प्रतियोगी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में नहीं मिला कोई सुसाइट नोट, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 22 Aug 2024 12:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 12:25 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के मरदा थाना क्षेत्र के पठानपुर गांव की रहने वाली अशीफा (24) कटरा के नेतराम चौराहे के पास किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलित किया।

विज्ञापन
Competitive student committed suicide by hanging herself, no suicide note found in the room
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटरा के नेतराम चौराहे के पास रहने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के मरदा थाना क्षेत्र के पठानपुर गांव की रहने वाली अशीफा (24) कटरा के नेतराम चौराहे के पास किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलित किया। कमरे में मिले बैग से कुछ पैसे और की पैड का मोबाइल मिला। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दे दी गई है। छात्रा ने आत्महत्या क्यों किया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed