फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Compensation on job seeker with fake marksheet

फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने वाले पर हर्जाना

Tue, 04 Feb 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Compensation on job seeker with fake marksheet
Compensation on job seeker with fake marksheet
फर्जी मार्कशीट से नौकरी हासिल करने वाले कांस्टेबल पर हर्जाना
विज्ञापन

0 सेवा से बर्खास्तगी के आदेश पर रोक से इंकार
प्रयागराज। फर्जी मार्कशीट से पुलिस कांस्टेबल की नौकरी पाने वाले अभ्यर्थी पर हाईकोर्ट ने दस हजार रुपये हर्जाना लगाया है। कोर्ट नेे बर्खास्तगी के खिलाफ दाखिल उसकी याचिका भी खारिज कर दी है। वाराणसी के सरताज खान ने याचिका दाखिल कर एसएसपी वाराणसी के आदेश को चुनौती दी थी। कोर्ट ने कहा कि याची ने नौकरी पाने के लिए फर्जी हस्तलिखित मार्कशीट तैयार कर दाखिल की। जबकि बोर्ड द्वारा कंप्यूटर से निकाली मार्कशीट दी जाती है। याची को नौकरी से हटाने के एसएसपी वाराणसी के आदेश पर हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता ।
यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने सरताज खान की याचिका पर दिया है। याचिका का विरोध कर रहे अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि याची ने फर्जी मार्कशीट से नौकरी प्राप्त की है। कोर्ट ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की मूल पत्रावली तलब की, जिसमें याची की जन्म तिथि 10 अप्रैल 1986 दर्ज की गई है। जबकि नौकरी पाने के लिए जो मार्कशीट दी गई है, उसमें जन्मतिथि 10 अगस्त 1986 दर्ज है। जन्मतिथि में परिवर्तन कर धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन

याची का कहना था कि उसने हाईस्कूल की मार्कशीट में अपने नाम के सामने कुमारी लिखे होने व गलत जन्मतिथि दर्ज होने की संशोधन अर्जी दी थी। उसे बोर्ड द्वारा संशोधित मार्कशीट दी गई। जिसमें उसके नाम से कुमारी शब्द हटा दिया गया और उसकी जन्मतिथि भी संशोधित कर दी गई थी। लेकिन, जब बोर्ड का रिकार्ड तलब किया गया तो उस में पाया गया कि केवल नाम के आगे कुमारी शब्द हटाया गया था और जन्म तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था। जिसे कोर्ट ने कहा यह नौकरी पाने के लिए फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed