{"_id":"6687ec3a6c4c9f7ad4046644","slug":"compartment-and-improvement-exam-of-up-board-on-20th-july-44-3757-candidates-will-appear-in-the-exam-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board : यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 20 जुलाई को, परीक्षा में बैठेंगे 44,3757 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board : यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 20 जुलाई को, परीक्षा में बैठेंगे 44,3757 अभ्यर्थी
Fri, 05 Jul 2024 06:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:21 PM IST
सार
यूपी बोर्ड का परिणाम 20 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। उसके बाद छह से 31 मई तक इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इंप्रूवमेट के लिए हाईस्कूल के वह परीक्षार्थी आवेदन किए जो एक विषय में अनुत्तीर्ण थे या किसी विषय में नंबर कम थे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को कराई जाएगी। इस परीक्षा में प्रदेश भर के 44,357 अभ्यर्थी बैठेंगे। परीक्षा के लिए डीआईओएस को जिला मुख्यालयों में केंद्र बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा प्रयोगात्मक व आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा 15 और 16 जुलाई को कराई जाएगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड का परिणाम 20 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। उसके बाद छह से 31 मई तक इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इंप्रूवमेट के लिए हाईस्कूल के वह परीक्षार्थी आवेदन किए जो एक विषय में अनुत्तीर्ण थे या किसी विषय में नंबर कम थे। कंपार्टमेंट के लिए वह परीक्षार्थी आवेदन किए जो कम से कम दो विषय में अनुत्तीर्ण थे। इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए हाईस्कूल के 20,729 और इंटरमीडिएट के 23,628 अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन किए थे। आवेदनों की जांच के बाद यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र का रखरखाव मुख्य परीक्षा की भांति ही किया जाएगा। उसे स्ट्रांग रूम में डबल लाॅक युक्त आलमारी में रखा जाएगा और सीसीटीवी से लगातार निगरानी होगी। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को सुबह की पाली में आठ से 11:15 बजे तक हाईस्कूल और दोपहर दो से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। परीक्षा के दाैरान कक्षों में वाइस रिकार्डिंग युक्त सीसीटीवी लगा रहेगा।
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को मोबाइल, पेजर या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 45 मिनट पहले पहुंचना होगा। प्रयोगात्मक और आंतरिक मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वालों की परीक्षा 15 और 16 जुलाई को होगी। आंतरिक मूल्यांकन के बाद विषयवार अंकों की सूची और प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक 19 जुलाई तक प्रधानाचार्यों को क्षेत्रीय कार्यालयों को उपलब्ध कराना होगा।