{"_id":"6695c12f57c6654002079b34","slug":"company-absconds-with-rs-2-crore-from-employees-engaged-in-electricity-billing-allahabad-news-c-3-1-ald1019-414870-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विद्युत बिलिंग में लगे कर्मचारियों के दो करोड़ लेकर कंपनी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विद्युत बिलिंग में लगे कर्मचारियों के दो करोड़ लेकर कंपनी फरार
विज्ञापन
विद्युत बिलिंग के काम में लगे निजी कंपनी के 1800 कर्मचारियों के दो करोड़ रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारियों का 32 महीने के प्रॉविडेंट फंड व चार महीने के वेतन की रकम लेकर आंध्र प्रदेश की कंपनी फरार हो गई। कर्मचारियों ने कैंट थाने में एमडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट कंपनी के कर्मचारी मनीष कुमार व अन्य की तहरीर पर दर्ज की गई है। तहरीर में बताया गया है कि वह सभी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रयागराज जोन-प्रथम के अंतर्गत मीटर रीडिंग का काम स्टर्लिंग टेक्नोलॉजी एवं सर्विसेज कंपनी के माध्यम से करते हैं। आरोप है कि कंपनी की ओर से सभी मीटर रीडरों का चार माह का वेतन व 32 माह का पीएफ नहीं जमा किया गया है। मीटर रीडरों के वालेट में रिचार्ज के माध्यम से किए जाने वाले भुगतान की राशि को भी कंपनी ने गबन कर लिया है। आरोप यह भी है कि कंपनी काम छोड़कर भाग गई है और शिकायकर्ताओं के वेतन का भुगतान नहीं कर रही है।
कंपनी का कार्यालय राजापुर (एकांकी कुंज के बगल में) स्थित है। वादी ने बताया कि कंपनी के एमडी अनंतराम रेड्डी हैं और पता-मेसर्स स्टर्लिंग टेक्नालजी एवं सर्विसेज 3 जी, एसवी प्लाजा पद्यावतीपुरम, तिरूचनून रोड, तिरुपति (आंध्र प्रदेश) है। कैंट प्रभारी सुनील कनौजिया ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।