फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Communications Minister said: BSNL was ruined by UPA, Modi government started improving

संचार मंत्री बोले : बीएसएनएल को यूपीए ने बर्बाद किया, मोदी सरकार सुधारने में लगी

Sat, 25 Dec 2021 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 10:18 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान मीडिया से रूबरू संचार मंत्री ने कहा कि  यूपीए सरकार में निगम की अनदेखी की गई। इसकी वजह से निगम की स्थिति लगातार खराब हो गई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में निगम में सुधार के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
Communications Minister said: BSNL was ruined by UPA, Modi government started improving
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : twitter.com/AshwiniVaishnaw

विस्तार

केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय दूर संचार निगम (बीएसएनएल) की वर्तमान स्थिति के लिए यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। शनिवार को प्रयागराज आए मंत्री निगम में अब सुधार के भी दावे किए।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान मीडिया से रूबरू संचार मंत्री ने कहा कि  यूपीए सरकार में निगम की अनदेखी की गई। इसकी वजह से निगम की स्थिति लगातार खराब हो गई। उन्होंने कहा कि अब निगम में सुधार के लिए मोदी सरकार में कई कदम उठाए गए हैं। रेलमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यालय में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्हाेंने अटल बिहारी की कविता ‘पीड़ाओं को सहना होगा कदम मिलाकर चलना होगा’ गीत के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा एवं नीतियों को आगे बढ़ाने तथा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र सिंह गौर ने अटल बिहारी के राजनीतिक सफर एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इससे पहले महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, कार्यक्रम के संयोजक पीयूष सिंह, अवधेश गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, अनिता सचान, मृंत्युजय तिवारी, रणजीत सिंह आदि ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed