फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commotion in Anapur taking out of a Tazia procession four police personnel injured

Prayagraj : आनापुर में ताजिया जुलूस उठाने को लेकर बवाल, पथराव में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Sat, 27 Jun 2026 05:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आनापुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनापुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jun 2026 05:55 PM IST
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर गांव में शुक्रवार देर रात ताजिया जुलूस उठाने को लेकर भारी बवाल हो गया। एक समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन
Commotion in Anapur taking out of a Tazia procession four police personnel injured
पुलिस पर पथराव। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर गांव में शुक्रवार देर रात ताजिया जुलूस उठाने को लेकर भारी बवाल हो गया। एक समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।जिसमें चौकी इंचार्ज, दो महिला सिपाहियों समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ देर बाद गांव में भारी फोर्स पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। शनिवार को भी गांव में फोर्स तैनात रही और कई घरों में ताले बंद रहे।

विज्ञापन


ताजिया मार्ग को लेकर आनापुर गांव में कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवाद हल कराने के लिए पुलिस पहुंची थी। रात करीब एक बजे ताजियादार मोहम्मद सलीम के घर पुलिस पहुंची थी। इसी दौरान एक समुदाय के लोगों ने छतों पर से पथराव शुरू कर दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। ईंट-पत्थर लगने से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिया को कोरारी गांव के कर्बला तक पहुंची। फिलहाल गांव में स्थित तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed